-तिरंगा यात्रा में भी महिला पार्षद, पार्षद पत्नी व बच्चें भी बढ़ाए देश का मान: मेयर
गाजियाबाद। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंगलवार को आईटीएस कॉलेज मोहननगर में मेयर आशा शर्मा ने पार्षदों के साथ बैठक की। जिसमे महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, पार्षद अनिल स्वामी, पार्षद राजेन्द्र त्यागी, पार्षद सुनील यादव, उपाध्यक्ष कार्यकारिणी अभिषेक चौधरी, स्थानीय निकाय प्रकोष्ट संयोजिका साक्षी नारंग सहित 78 पार्षदगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के विषय मे बताया गया जिसमें 10 अगस्त को घंटा घर से तिरंगा यात्रा निकलेगी, प्रभात फेरी निकाली जाएगी,वार्ड के 10 प्रमुख लोगो के घर पार्षद खुद झंडा लगाने जाएंगे, साथ ही सभी पार्षदों को कम से कम 1500 झंडे लगाने का लक्ष्य दिया गया है और इससे अलग जो लोग सक्षम है वो लोग ज्यादा भी लगा सकते है। अपने वार्ड के सक्षम लोगो से भी लगवा सकते है और इसके साथ साथ सरकार,शासन,एवं भाजपा पार्टी के द्वारा भी हर घर तिरंगा लगाने का कार्य किया जाएगा।

सोशल मीडिया के माध्यम से (व्हटस्प, इस्ताग्राम, फेसबुक, ट्वीटर) तिरंगा लगाकर लोगो को प्ररित करे एवं अपने अपने वार्डो में भी होडिंग के माध्यम से लोगो को प्रेरित करने का कार्य कर सकते है। मेयर आशा शर्मा ने बताया कि इस अभियान में पूरे जोरो से कार्य करना हम भाजपा कार्यकर्ताओं का धर्म है हर घर जाकर हम घर के छोटे बच्चे से तिरंगा लगवाने के कार्य करेंगे। जिससे लोग देश भक्ति के लिए प्रेरित होंगे एवं आने वाली पीढ़ी भी तिरंगे का महत्व समझेगी। पार्षदों को 1500 का लक्ष्य दिया है हम लोग मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करेंगे 1550 झंडे लग सकते है। लेकिन 1499 नही लगेंगें एवं 1 लाख तिरंगे मैं स्वम् दूँगी, और मैं अपने पार्षदों से कहती हूँ कि उस दिन पूरे शहर/देश मे ऐसा लगे कि मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है। इसके साथ-साथ 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी। जिसमें पार्षदों से वार्ड से 50-50 बाइक-स्कूटी लेकर अपने क्षेत्र में डीजे के साथ देश भक्ति के वर्ण बजाकर यात्रा में पहुंचे ओर साथ ही ज्यादा से ज्यादा महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हो ताकि देशभक्ति के लिए लोग प्रेरित हो सकें।
















