कूडे से बनाई जा रही जैविक खाद का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

किसानों व नगर निगम नर्सरियों का सप्लाई होगी जैविक खाद

गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा शहर निरीक्षण के दौरान गार्बेज फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें शहर के कचरे को प्रोसेस करके जैविक खाद बनाने का जायजा लिया गया। खाद की मात्रा तथा गुणवत्ता की जांच के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बता दें कि नगर निगम के इस प्रयास से शहर कचरा मुक्त के साथ हराभरा दिखाई देगा।

पिछले काफी समय से शहर के लोग कूडे की समस्या से जूझ रहे थे। इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए निगम अधिकारियों को भी काफी मशक्त करनी पड़ रही थी। मगर गार्बेज फैक्ट्रिी के लगने से यहा शहर का कूडा लाया जाता है, फिर उसे प्रोसेस करके जैविक खाद बनाया जाता है। उस खाद को नगर निगम किसानों को देने के साथ-साथ नगर निगम की नर्सरियों में भी यूज कर रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बतायाद कि शहर को कचरा मुक्त बनाने की कड़ी में गार्बेज फैक्ट्रियों में कचरा लाया जाता है।

उसको प्रोसेस करके जैविक खाद बनाया गया है। जिसको प्रॉपर पैकिंग करके किसानों तक तथा निगम की नर्सरियों तक पहुंचाया जाएगा। कचरा का समाधान ना केवल शहर को साफ करने में सहयोग कर रहा है। बल्कि निगम की नर्सरियों मेंं भी जैविक खाद का इस्तेमाल होगा। जिससे नर्सरी में लगे पौधे हरे भरे दिखाई देंगे। नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान सिहानी में स्थित गार्बेज फैक्ट्री का जायजा लिया।

इसके अलावा अन्य स्थान विजयनगर जोन में भी गार्बेज फैक्ट्री लगाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे शहर वासियों को कचरा निस्तारण में सहयोग मिल रहा है, साथ ही उद्यान विभाग को भी सहूलियत हो रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि गार्बेज फैक्ट्रिी में कूडा आने से शहर तो कचरा मुक्त बनेगा ही, इसी के साथ शहर की हरियाली में भी कचरे का सद्पयोग होगा। नगर निगम द्वारा शहर हित में बनाई जा रही विभिन्न योजनाएं जिसमें एक पंथ दो काज की बात सार्थक साबित हो रही है। ऐसी योजनाओं से ना केवल शहर वासियों को सुविधा मिल रही है बल्कि नगर निगम का भी हित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम व अन्य नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे।