नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान लिया सफाई व्यवस्था एवं कार्यों का जायजा

गाजियाबाद। अगामी त्योहार के चलते शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और बाहरी तथा आंतरिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ लगातार निरीक्षण कर रहे है। इसी क्रम में बुधवार को नगर आयुक्त ने वसुंधरा जोन के सभी बाहरी तथा आंतरिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही वसुंधरा वैशाली, कौंशाबी तक किए जा रहे कार्याे का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा इंडस्ट्रियल क्षेत्र साहिबाबाद की पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।

नगर निगम द्वारा त्योहार की जा रही सफाई व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं को मेयर एवं नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर को चमकाने का काम किया जा रहा है। जिसका नगर आयुक्त प्रतिदिन शहर का दौरा कर जायजा ले रहे है। जिसमें नगर आयुक्त महोदय बृज बिहार नाले का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया के पार्किंग स्थल पर पहुंचकर देखा कि किस प्रकार संबंधित फर्म या ठेकेदार पार्किंग को चला रहे है और किस प्रकार वाहनों का रखरखाव किया जा रहा है। इसके संबंध में वहां के लोगों से वार्ता भी की और स्थिति का जायजा भी लिया।

इसके उपरांत वसुंधरा जोन के कई आंतरिक क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने बताया शहर की स्वच्छता को बरकरार रखना नगर निगम का प्रथम कार्य है। साथ ही नगर निगम द्वारा संचलित अन्य व्यवस्थाओं को भी सृदढ रखना बेहद जरुरी है। शहर भ्रमण के दौरान जिस विभाग से संबंधित समस्या सामने आती है। उसको तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाता है तथा कार्यवाही करने की दिनांक निश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के लिए रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए जाते हैं।