टैक्स वसूली के लिए सार्थक साबित हो रही नगर आयुक्त की प्लानिंग

  • साल के लास्ट वर्किंग डे में निगम कोष में जमा हुए 2 करोड़ 12 लाख
  • करदाताओं की सहूलियत के लिए खुलेंगे सभी जोनल कार्यालय, 7 स्थानों पर लगेंगे कैं

गाजियाबाद। बकाया  जमा करने के लेकर तैयार की गई नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की प्लानिंग सार्थक साबित हो रही है। जिसके क्रम में जोनल प्रभारी हाउस टैक्स वसूली पर बेहतर कार्य कर रहे हैं। अंतिम कार्य दिवस में शुक्रवार व शनिवार को नगर निगम कोष में 2 करोड़ 12 लाख जमा कराए गए। सीलिंग की कार्यवाही को देखते हुए कई सम्मानित करदाताओं ने खुद आगे जाकर अपना हाउस टैक्स जमा कराया। 31 दिसंबर रविवार तक करदाताओं के छूट का अंतिम दिवस है, जिसके लिए स्वयं टैक्स निर्धारण के लिए अपील भी की गई है।

नगर आयुक्त द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा को अवकाश दिवस यानी रविवार को भी साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर रविवार को जोनल कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सब जोनल कार्यालय भी खुलेंगे।
कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया शहर में 7 स्थान पर कैंप भी लगाए जाएंगे। जिसमें करदाता अपना हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। विजयनगर जोन के अंतर्गत जी ब्लॉक प्रताप विहार, वसुंधरा जोन सेक्टर 6 वैशाली सेंट्रल पार्क, नील पदम कुंज कौशांबी में हाउस टैक्स कैंप लगेगा। मोहन नगर जोन अंतर्गत कटोरी मिल पर कैंप लगेगा, सिटी जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 49 नंदग्राम ए ब्लॉक व वार्ड संख्या 22 पंचवटी कॉलोनी में कैंप लगेगा। कवि नगर जोन के अंतर्गत स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल गोविंदपुरम में हाउस टैक्स वसूली के लिए कैंप लगेगा। इस प्रकार शहर में 7 कैंप व जोनल कार्यालय खोले जाएंगे। नगर आयुक्त द्वारा मोहन नगर एवं सिटी जोन की कर वसूली की प्रशंसा की। साथ ही अन्य जोन को भी वसूली बढ़ाने के लिए मोटिवेट किया।

महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रहा है। शहर हित में बेहतर कार्य हो इसके लिए हाउस टैक्स वसूली को भी बढऩे का कार्य कर रहा है। नगर निगम द्वारा करदाताओं से पुन: अपील की गई है की ऐसे मकान जो हाउस टैक्स से छूटे हुए हैं उन पर खुद कर निर्धारण के अनुसार रविवार को अंतिम दिन संपत्ति कर लागू कर सकते हैं, जुर्माना व ब्याज की कार्यवाही से बच सकते हैं।