कविनगर क्षेत्र में नगर निगम ने सड़कों का शुरू कराया जीर्णोंद्वार कार्य

चीफ इंजीनियर एनके चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं। सभी पांचों जोन में वार्डों की आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, नाली निर्माण कार्य व डेंस का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य मदों से शहर के कई प्रमुख मार्गों को भी सुधार किया जा रहा है। पार्षदों द्वारा दिए जा रहे मांग पत्रों पर कार्रवाई करते हुए वार्ड कोटे के अंतर्गत आंतरिक क्षेत्र में कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। ।
नगर निगम द्वारा वार्ड कोटे के तहत सड़कों के निर्माण कार्यों का कार्य शुरू कर दिया है। कविनगर जोन क्षेत्र में सड़कों का जीर्णोंद्वार कार्य शुरू होने के चलते कई वार्डों की सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का अधिकारी विशेष ध्यान रखें और मॉनिटरिंग बढ़ाएं। मंगलवार को नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी मिश्रा ने सहायक अभियंता श्याम सिंह, अवर अभियंता राजेंद्र कुमार आदि के साथ कविनगर जोन क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क का मौके पर जाकर गुणवत्ता को चेक किया।

गाजियाबाद नगर निगम शहर में लगातार विकास कार्यों को करा रहा है। इसके तहत सभी वार्डों में वार्ड कोटे के 50-50 लाख रुपए के कार्य कराए गए। इसके साथ ही 30-30 लाख रुपए के कार्य आवश्यकता को देखते हुए सभी वार्डों में करने की कार्रवाई जारी है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सभी वार्डों में गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। कवि नगर जोन क्षेत्र में लगभग 8 करोड़ रुपए के विकास कार्य वार्ड कोटे के कराए जा चुके हैं। इसी क्रम में 4.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को कराना शुरू कर दिया है। कवि नगर में लगभग 2 किलोमीटर सड़कों का करीब 44 लाख रुपए की लागत से जीर्णोंद्धार किया गया। इसके अलावा अवंतिका चिरंजीव विहार में लगभग 14 लाख की लागत से 297 मीटर सड़क बनाई गई। राजनगर क्षेत्र मेंं 16 करोड़ रुपए की लागत से 1080 मीटर सड़क का निर्माण किया गया। राजनगर आरडीसी एवं राजनगर सेक्टर-10 में 14 लाख रुपए की लागत से 990 मीटर सड़क बनाई गई।

चिरंजीव विहार सेक्टर-5 में 8 करोड़ की लागत से 200 मीटर सड़क का निर्माण किया गया। गोविंदपुरम क्षेत्र तथा कविनगर क्षेत्र में निर्माण कार्य करने के लिए लगातार पैमाईश का कार्य चल रहा हैं। नगर निगम के चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं। सभी पांचों जोन में वार्डों की आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, नाली निर्माण कार्य व डेंस का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य मदों से शहर के कई प्रमुख मार्गों को भी सुधार किया जा रहा है। पार्षदों द्वारा दिए जा रहे मांग पत्रों पर कार्रवाई करते हुए वार्ड कोटे के अंतर्गत आंतरिक क्षेत्र में कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर में सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग की टीम को कराए जा रहे विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।