नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर मंगलवार को विज्ञापन प्रभारी पल्लवी सिंह ने प्रवर्तन दल के साथ वसुंधरा जोन क्षेत्र अंतर्गत इंदिरापुरम में 11 अवैध यूनिपोल को हटाने की कार्रवाई कराई। विज्ञापन प्रभारी ने अवैध विज्ञापन लगाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए योजना बनाई है।
गाजियाबाद। सड़कों के किनारे अवैध रूप से बड़े-बड़े होर्डिंग व यूनिपोल लगाकर विज्ञापन प्रचार करने वालों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर मंगलवार को विज्ञापन प्रभारी पल्लवी सिंह ने प्रवर्तन दल के साथ वसुंधरा जोन क्षेत्र अंतर्गत इंदिरापुरम में 11 अवैध यूनिपोल को हटाने की कार्रवाई कराई।
विज्ञापन प्रभारी ने अवैध विज्ञापन लगाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए योजना बनाई है। इसलिए नगर निगम की टीम ने अवैध होर्डिंग व यूनिपोल हटाने की कार्रवाई की गई। वसुंधरा जोन क्षेत्र अंतर्गत लगभग डेढ़ किलोमीटर तक अभियान चलाया गया। जिसमें कनवानी पुलिया से लेकर छिजारसी कट तक अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में गाजियाबाद नगर निगम की विज्ञापन विभाग की टीम लगातार शहर से अवैध विज्ञापन हटाने का कार्य कर रही है। विज्ञापन प्रभारी ने बताया कि अवैध विज्ञापन लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए योजना बनाई जा रही है।
इसके बाद अवैध रूप से होर्डिंग व यूनिपोल लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रोस्टर के अनुसार अभियान समय-समय पर टीम चला रही है। जिसमें जोनल प्रभारी भी सहयोग कर रहे हैं। विजयनगर जोन क्षेत्र में जल्द अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को वसुंधरा जोन क्षेत्र में लगभग 11 बड़े विज्ञापन होर्डिंग हटाए गए। इनमें 4015, 3015, 2010 के यूनिपोल हटाए गए। नगर निगम सदन की बैठक के बाद अवैध विज्ञापन लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई निर्णय लेंगे।



















