-निगम के सातों स्कूलों में छात्राओं के लिए लगवाए गए ओपन जिम
-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास से सशक्त बनेगा भारत: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। प्रतिस्पर्धा के दौर में हर कोई सफलता की सीढिय़ां चढऩे में मशगूल है। फिर चाहे रास्ता पथरीला हो या सुगम। माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे ऑल राउंडर बनें और प्रतिस्पर्धा व तकनीकी युग में सफल हों। ऐसे में माता-पिता ने बच्चों पर अपनी उम्मीदों का भारी-भरकम बोझ डाल दिया है। ऐसी स्थिति में नियमित कसरत व योग बच्चों के सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे बच्चों में उत्साह बना रहता है और उन्हें स्वस्थ रखने में भी अपना योगदान देता है। वहीं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भी इस बात को बखूबी समझा है और यही कारण है कि अब नगर निगम स्कूल के सभी स्कूलों में नगर आयुक्त ने ओपन जिम की सुविधा दी है। कहीं न कहीं इसका बड़ा कारण प्रधानमंत्री का फिट इंडिया मिशन भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर बच्चों का योग व कसरत की ओर रुझान बढ़ा है। निगम स्कूलों में कसरत के लिए रोजाना हर कक्षा के लिए समय निर्धारित है। खास बात यह है कि बच्चे भी अच्छे स्वास्थ्य का महत्व समझने लगे हैं। वे जानते हैं कि करियर की दौड़ में बने रहने के लिए पहले खुद को मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से फिट रखना जरूरी है।
नगर आयुक्त ने निगम के सातों स्कूलोकं में ओपन जिम लगवाए है। लगभग 5000 छात्राओं को सुदृढ़ बनाने का कार्य नगर निगम कर रहा है। शारीरिक स्वास्थ्य होना बहुत जरूरी है, शरीर स्वस्थ होगा तो मानसिक भी स्वस्थ होगा। इसी क्रम में नगर निगम स्कूलों में समय-समय पर सभी छात्राओं का मेडिकल चेकअप भी होता है। व्यायाम इत्यादि क्रियो को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि भोपुरा कुटी, महरौली, चंद्रपुरी, साहिबाबाद, मकनपुर व अन्य स्कूलों में भी ओपन जिम लगवाया गया है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार सभी स्कूलों में ओपन जिम की शुरुआत हो चुकी है। चंद्रपुरी स्थित स्कूलों नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में खुद नगर आयुक्त द्वारा रविवार को ओपन जिम की शुरुआत की गई। छात्राओं के साथ-साथ अध्यापिकाओं में भी उत्साह का माहौल है, खेल के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं।
नगर आयुक्त का कहना है कि निगम स्कूल में बच्चों की नींव को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें नियमित रूप से व्यायाम व कसरत की आदत डालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे जीवनभर इस पर अमल करें। खराब जीवनशैली के कारण आज काफी कम उम्र में बच्चे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापे जैसी कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि बचपन से बच्चों को कसरत व अच्छे स्वास्थ्य का महत्व समझाया जाए। असल में कसरत करने से न सिर्फ तनाव दूर होता है बल्कि दिमाग से नकारात्मक शक्तियां दूर होकर सकारात्मक विचार आने लगते हैं। इसके अलावा मन खुश रहता है और हिम्मत भी बढ़ती है। महापौर और नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम जहां शहर के विकास को भी रफ्तार दे रहा है।
वही निगम स्कूलों में छात्राओं कि भविष्य को भी सामान्य में लगा हुआ है। उनके सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से कार्य कर रहा है। सभी स्कूलों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। प्रतिदिन सभी छात्राओं का जिम और व्यायाम कराये जाने के लिए भी निर्देशित किया गया। बालिकाओं को डाइट चार्ट के बारे में भी जानकारी देने के लिए कहा गया। बालिकाओं के सर्वांगीण विकास से ही सशक्त भारत को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य अंतिम चौधरी भी उपस्थित रही।