संभव जनसुनवाई: नगर विकास मंत्री ने वर्चुअल बैठक में शिकायतकर्ताओं से किया संवाद

-निगम अधिकारियों ने पेश की कार्यवाही रिपोर्ट

गाजियाबाद। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नई पहल करते हुए ‘संभवÓ वेब पोर्टल की शुरुआत की थी। शहर की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और लोगों की सहूलियत के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने पहल करते हुए संभव जनसुनवाई की शुरुआत नगर निगम से की। नगर आयुक्त के इस प्रयास से जहां शहर की समस्याओं में कमी आ रही है। वहीं लोगों की भी सहूलियत मिल रही है। जिस समस्या के निस्तारण के लिए लोगों को नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते थे। वहीं अब उनकी शिकातय का समाधान सप्ताह भर में हो रहा है। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता जांचने के लिए नगर आयुक्त खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है। साथ ही नगर विकास मंत्री भी शिकायतकर्ताओं बात कर कार्यवाही का ब्यौरा मांग रहे है।

इसी क्रम में नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा बुधवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से संभव में प्राप्त शिकायतों की रिपोर्ट मांगी गई। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा वर्चुअल बैठक के माध्यम से मंत्री के समक्ष कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें समस्त शिकायतों पर विभाग द्वारा की गई। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि मंत्री एके शर्मा द्वारा कम समय लगाते हुए शिकायत के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। जिस पर सभी संबंधित विभाग उचित कार्यवाही कर रहे हैं।

वर्चुअल बैठक में शिकायतकर्ता संतोष कुमारी ने निगम को दिया धन्यवाद
वर्चुअल बैठक के दौरान मंत्री जी द्वारा भीम नगर विजय नगर की शिकायतकर्ता संतोष कुमारी से बात की गई। जिसमें संतोष कुमारी ने बताया कि उनके द्वारा भीम नगर की सर्विस लाइन पर डाले जा रहे कचरे के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसका समाधान नगर निगम द्वारा किया गया। उक्त स्थान से कचरे का निस्तारण किया गया। साथ ही प्रतिदिन सफाई व्यवस्था के लिए एक सफाई मित्र भी तैनात किया गया। उक्त स्थान पर सफाई कराकर मिट्टी डाल दी गई है। शिकायतकर्ता द्वारा अपना विषय वर्चुअल बैठक के माध्यम से निगम अधिकारियों की उपस्थिति में मंत्री को बताया गया। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में समस्त विभाग ना केवल संभव में ही बल्कि प्रतिदिन आने वाली शिकायतों पर भी जल्द से जल्द निस्तारित करने की कार्यवाही कर रहे हैं। जोकि सराहनीय है, जिसमें शहर के निवासियों के द्वारा भी अपना सहयोग दिया जा रहा है। इस प्रकार संभव के अंतर्गत प्राप्त होने वाली शिकायतों का लगातार नगर आयुक्त महोदय जायजा भी ले रहे हैं। जिससे शहर के निवासियों को समस्याओं का समाधान प्राप्त हो रहा है।