बगावत पड़ी भारी, भाजपा से निकाले गए चार प्रत्याशी

गाजियाबाद। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में बगावत कर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडऩे वाले 4 निर्दलीय प्रत्याशियों को भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी, पति पवन मावी, भाजपा में मंडल मंत्री परमिता कसाना और इनके पति प्रदीप कसाना समेत 4 गुर्जर निर्दलीय प्रत्याशियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया है। इन्होंने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। लोनी के वार्ड-12 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं परमिता कसाना और इनके पति प्रदीप कसाना को भी निष्कासित किया गया है। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि प्रदेश संगठन से अनुमति के बाद यह कार्रवाई की गई है। भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के सामने चुनाव लडऩे वाले किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि भाजपा से बगावत कर लक्ष्मी मावी लोनी के वार्ड.13 से भाजपा प्रत्याशी अंशु मावी के सामने निर्दलीय चुनाव मैदान में है। वहीं, लोनी के वार्ड-12 और वार्ड-14 में भी लक्ष्मी और इनके पति पवन मावी की भाभी और चाची भी चुनाव लड़ रही हैं। इन दोनों पति.पत्नी को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया। वहीं, छात्र संघ अध्यक्ष रहे प्रदीप कसाना और इनकी पत्नी परमिता को भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। परमिता वार्ड-12 से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वरी के सामने चुनाव लड़ रही है। जबकि वार्ड.12 से भाजपा कार्यकर्ता बबली की पत्नी धनेश कसाना भाजपा उम्मीदवार के सामने चुनाव लड़ रही हैएमगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि इसकी पहले से ही आशंका जताई गई थी कि भाजपा की ओर से लक्ष्मी, पवन पर जल्द निष्कासन की गाज गिर सकती है। शुक्रवार को भाजपा के महानगर कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने कुछ पदाधिकारियों ने लक्ष्मी परिवार के निर्दलीय चुनाव लडऩे का मुद्दा उठाया था। इसी बैठक में संकेत मिलते थे कि जल्द ही निष्कासन की कार्रवाई हो सकती है।ऐसे में जिलाध्यक्ष ने निष्कासन का पत्र जारी कर दिया। पत्र में कहा किया गया कि भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व की अनुमति पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता हैं। लक्ष्मी मावी पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। हालांकि निष्कासन होने के बाद पवन मावी ने मुरादनगर के वार्ड का टिकट होल्ड करने का भी आरोप लगाया। कहा कि पूर्व मंत्री का परिवार क्या पार्टी से बड़ा हो गया है। मुरादनगर में पार्टी ने वार्ड-6 और वार्ड-8 में पूर्व मंत्री के परिवार के सामने टिकट घोषित नहीं कर पाई है। वहां पर टिकट होल्ड कर दिए गए हैं।वार के निर्दलीय चुनाव लडऩे का मुद्दा उठाया था। इसी बैठक में संकेत मिलते थे कि जल्द ही निष्कासन की कार्रवाई हो सकती है।ऐसे में जिलाध्यक्ष ने निष्कासन का पत्र जारी कर दिया। पत्र में कहा किया गया कि भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व की अनुमति पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता हैं। लक्ष्मी मावी पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। हालांकि निष्कासन होने के बाद पवन मावी ने मुरादनगर के वार्ड का टिकट होल्ड करने का भी आरोप लगाया। कहा कि पूर्व मंत्री का परिवार क्या पार्टी से बड़ा हो गया है। मुरादनगर में पार्टी ने वार्ड-6 और वार्ड-8 में पूर्व मंत्री के परिवार के सामने टिकट घोषित नहीं कर पाई है। वहां पर टिकट होल्ड कर दिए गए हैं।