सोशल चौकीदार केके शर्मा ने फिर दिखाई इंसानियत

-मजदूर के अंतिम संस्कार का उठाया खर्च

गाजियाबाद। सोशल चौकीदार संस्था के संस्थापक के.के. शर्मा ने एक बार फिर इंसानियत का परिचय दिया है। लंबे समय से बीमार एक मजदूर की रविवार को मौत हो गई। पीडि़त परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वह शव का अंतिम संस्कार तक करने की स्थिति में नहीं था। इसकी जानकारी मिलने पर के.के. शर्मा ने अंतिम संस्कार का खर्च खुद वहन करने का निर्णय लिया। तब तक क्रिया-क्रम की प्रक्रिया पूर्ण हो सकी। प्रताप विहार सेक्टर-12 स्थित टीचर्स सामुदायिक केंद्र में झुग्गी डालकर मजदूर रामकुमार सपरिवार रह रहा था। वह काफी समय से बीमार चल रहा था। परिवार में छोटे बच्चों व पत्नी हैं। परिवार के पालन-पोषण का जिम्मा रामकुमार पर था। पत्नी ही काफी समय से घरों में दैनिक कार्य कर परिवार व पति की बीमारी का खर्चा उठा रही थी।

रविवार को रामकुमार ने दम तोड़ दिया। पत्नी फूल कुमारी की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वह पति के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसों का इंतजाम नहीं कर पाई। इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों के माध्यम से सोशल चौकीदार संस्था के अध्यक्ष व महापौर पति के.के. शर्मा को मिली। शर्मा ने तुरंत हिंडन घाट के आचार्य मनीष पंडित को फोन किया व अंतिम संस्कार का संपूर्ण खर्चा खुद वहन करने की बात कही। इसके बाद पीडि़त परिवार ने केके शर्मा का दिल से आभार जताया। क्षेत्रीय नागरिकों ने भी इस नेक कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। केके शर्मा ने पीडि़त परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। सरकार की ओर से भी आर्थिंक मदद दिलाने के लिए पत्र भेजा जाएगा। जिससे पीडि़त परिवार की आर्थिक मदद की जा सकें।