अजन्मी कन्याओं की आत्मा शांति के लिए महायज्ञ में 11 हजार की दी गई आहूति

-महायज्ञ कर दिया कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश

गाजियाबाद। हिंडन तट प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में व विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा, हनुमान मंगलमय परिवार के संरक्षण में रविवार को हिंडन तट पर अजन्मी कन्या भ्रूण हत्या की आत्मा शांति के लिए व कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश के लिए महायज्ञ कर तर्पण किया गया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि गर्भ में ही मार कर जीने के अधिकार से वंचित कर दी गई। ज्ञात व अज्ञात देवी स्वरूपा कन्याओं को मोक्ष मुक्ति महायज्ञ तर्पण के द्वारा शांति प्रदान हो सकें। महायज्ञ का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घिनौना कार्य नहीं करने का भी संदेश दिया है। संस्था द्वारा समाज में लगभग 29 वर्षों से प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में एक विशाल जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

इस महायज्ञ में 11000 अजन्मी कन्याओं के नाम संकल्प लेकर आहुति दी गई है। जो जन्म लेने से ही पूर्व वह शक्तियां जो कोख में ही दम तोड़ चुकी हैं। सनातन धर्म की वैदिक मंत्रों से हवन में आहुतियां डाली गई और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गई कि माता-पिता की तुछ सोच के कारण मां की कोख में ही मार दी गई कन्या भ्रूण को मोक्ष प्रदान हो सकें। ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि स्वार्थ के मध् मे डूबे कन्या बेटियों के माता-पिता यह भूल जाते हैं कि भ्रूण में प्राण वायु के संचार के बाद किया गया।

इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ एके जैन, डॉ विनीत कुमार शर्मा, डॉक्टर नूर मोहम्मद, डॉ मनोज कुमार नेहवाल, डॉक्टर के पी सरकार, डॉ कुमार देवासीश औझा, डॉ आर पी शर्मा, डॉक्टर सुभाष शर्मा, डॉ दिलीप कुमार, डॉक्टर मिलन मंडल डॉक्टर एन एस तोमर, बिल्लू प्रजापति, डॉ पीएन गुप्ता, डॉक्टर राशिद, डॉ श्याम लाल सरकार, डॉ सुजीत सिंह, डॉक्टर मिलन मंडल, डॉक्टर सुबोध त्यागी, डॉक्टर देवेंद्र कुमार, केपी सरकार, डॉ विनय कुमार, डॉक्टर फरमान अली, डॉ एसपी गुप्ता, विनय कुमार, सपन सिकदर फुरकान अहमद सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।