गाजियाबाद में निर्माण के साथ वार्डों में उद्यान के कार्यो ने पकड़ी रफ्तार

-पार्कों में हरियाली के लिए लगाई गई घास, तो कहीं कराए गए निर्माण के काम

गाजियाबाद। शहर की विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के साथ-साथ नगर आयुक्त ने हरियाली के लिए भी पार्कों में घास लगाने का कार्य तेज कर दिया है। निगम निधि से शहर में उद्यान के कार्य जोरों से चल रहे हैं। जिसमें लगभग 4 करोड़ की लागत से आवश्यकता अनुसार कार्य कराए जा रहे हैं। कई वार्डों में पार्कों के गेट का कार्य, बेंच लगाने का कार्य, घास लगाने का कार्य, फुटपाथ का कार्य, चार दिवारी का कार्य व अन्य मरम्मत के कार्य तेजी से चल रहा है। जिसकी उद्यान विभाग के अधिकारी खुद लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहे है। नगर आयुक्त प्लानिंग के अनुसार कार्यों को कर रहे हैं। जिसमें जहां निर्माण विभाग के कार्य तेजी से चल रहे हैं। वहीं उद्यान विभाग के कार्यों में भी रफ्तार लाई गई है।

नगर आयुक्त ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक ससमय कार्य करने के निर्देश दिए। पार्षदों के प्रस्ताव के क्रम में पार्कों में कार्य किया जा रहे हैं। वार्ड संख्या 74 वसुंधरा सेक्टर-3, वार्ड संख्या 65 विवेकानंद नगर, वार्ड संख्या 68 ब्रिज विहार, वार्ड संख्या 84 राजनगर वार्ड संख्या 49 नंदग्राम, अन्य लगभग 60 वार्डों में 10-10 बेंच आवश्यकता अनुसार दी जा चुकी है। बाकी अन्य 40 वार्डों में भी देने की तैयारी चल रही है। शास्त्री नगर वार्ड संख्या 18 में पार्क की चारदीवारी का कार्य चल रहा है। जिसमें ग्रिल की मरम्मत का कार्य भी कराया गया। वार्ड संख्या 28 में मोहन नगर स्थित पार्क का फुटपाथ का कार्य एवं गेट मरम्मत का कार्य किया गया। वार्ड संख्या 9 माता कॉलोनी विजयनगर में दीवारों की मरम्मत का कार्य किया गया।

वार्ड संख्या 84 गुरुद्वारा सेक्टर-10 राजनगर के पार्क में घास लगाने का कार्य किया गया। वार्ड संख्या 14 वकील कॉलोनी प्रताप विहार में घास लगाने का कार्य एवं चारदीवारी मरम्मत का कार्य किया गया। वार्ड संख्या 15 चरण सिंह कॉलोनी सेक्टर 12 में मरम्मत में चारदीवारी का कार्य कराया गया। वार्ड संख्या 6 नंद ग्राम विकलांग कॉलोनी में मिट्टी के भराव का कार्य एवं चारदीवारी के कार्य को कराया गया। वार्ड संख्या 10 डीएलएफ मोहन नगर में फुटपाथ गेट की मरम्मत एवं चार दिवारी का कार्य पार्क में किया गया। शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए पार्कों में प्राथमिकता पर कार्य किया जा रहे हैं। आगामी सप्ताह में और अधिक तेजी से पार्कों में घास लगाने में मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 2 करोड़ 23 लाख के कार्यों की निविदा भी आमंत्रित की जा चुकी है। क्षेत्र वासियों का नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों पर धन्यवाद भी प्राप्त हो रहा है।