सीएम के आने से पहले गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला समेत चार की हत्या

गाजियाबाद। जिले में एक तरफ पुलिस फोर्स सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है। वहीं मंगलवार तड़के बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जन पुलिसधिकारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है। वहीं पुलिस इस घटना के बाद से भागदौड़ करते नजर आए। जिस घर में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या हुई, उस घर में करीब 8 सदस्य रहते है। लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या होने के बाद भी परिवार के सदस्य को इसकी भनक तक नही लगी। सुबह होने पर हत्या की जानकारी हुई। पति का नग्न शव कमरे में और महिला का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर एसएसपी मुनीराज जी., एसपी देहात डॉ ईरज राजा, सीओ लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय व थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एसएसपी मुनीराज जी. ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ट्रोनिका सिटी की दौलत नगर कॉलोनी से यूपी-112 को सूचना दी गई कि बुजुर्ग दंपती 65 वर्षीय इब्राहिम खान और उनकी पत्नी हाजरा 52 वर्षीय की हत्या कर दी गई है।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इब्राहिम खान का शव कमरे के अंदर और उनकी पत्नी हाजरा का शव आंगन में पड़ा हुआ था। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस टीमें बनाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि इब्राहिम स्क्रैप यानी कबाड़ का काम करता था। घर के बराबर में ही स्क्रैप पड़ा हुआ था। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली बीवी दिल्ली में रहती है और दुसरी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में साथ में रहती थी, जिसकी हत्या हुई है। एसपी देहात डॉ ईरज राजा ने बताया कि मामला बहुत संदिग्ध है। क्योंकि कमरे के अंदर इब्राहिम खान का शव नग्र अवस्था में था और बुजुर्ग महिला का शव आंगन में था। दोनों की हत्या कर दी गई। लेकिन घर में रह रहे किसी भी सदस्यों को हत्या के बारे में कोई भनक तक नही लगी। इस हत्याकांड में किसी नजदीकी व्यक्ति के शामिल होने की संभावना है। इब्राहिम स्क्रैप यानी कबाड़ का काम करता था। घर के बराबर में ही स्क्रैप पड़ा हुआ था। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली बीवी दिल्ली में रहती है।

हाजरा उनकी दूसरी बीवी थी, जिसका मर्डर हुआ है। हत्या गला घोंट कर की गई है कि फंदा लगाकर यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। वारदात से पर्दाफाश करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एसपी देहात ने बताया कि जिस घर में हत्या हुई, उसका एरिया करीब 100 गज का है। इतने छोटे घर में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई। लेकिन परिवार के किसी भी सदस्यों को इसकी जानकारी तक नही है। न ही कोई शोर सुनाई दिया। जबकि परिवार में बेटा बहु समेत 8 सदस्य है। ट्रानिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि मृतक की एक बेटी भी है। जो उसी कालोनी में रहती है। सुबह करीब सात बजे जब बेटी रहीमा उनसे मिलने घर पहुंची तो दंपति के शव जमीन पर पड़े मिले थे। इसके अलावा घर का सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा था। पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए है। पुलिस पूछताछ में बहू फातिमा ने बताया कि वह सुबह 6 बजे दूध लाने के लिए उठी। देखा तो पापा कमरे में पड़े थे। मैंने मन ही मन में कहा कि ये वैसे ही बीमार रहते हैं, ऊपर से ठंड के मौसम में नग्न अवस्था पड़े हैं। पापा को उठाना चाहा, लेकिन वे नहीं उठे। कमरे में मां नहीं थीं। सोचा कहीं निकल गई होंगी। देखा तो उनकी लाश भी घर के आंगन में पड़ी थी। रात में कौन आया, किसने ये सब किया, कुछ नहीं पता।

रेलवे लाइन किनारे मिला राज मिस्त्री का शव
नंदग्राम थाना क्षेत्र में दिन निकलते ही दो हत्या की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो स्थानों पर महिला समेत तीन लोगों की हत्या हो गई और चौथे युवक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में रेलवे लाइन किनारे पड़ी मिली है। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार सुबह एक राजमिस्त्री बाबूराम (36) का शव रजाई में लिपटा मिला। शरीर पर चोटों के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक बाबूराम भोजपुर क्षेत्र का निवासी था। नंदग्राम थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक बाबूराम के साथ काम करने वाले कुछ मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

वहीं मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन के पास पानी में एक युवक की शव पड़ा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मुनेश कुमार ने बताया कि यूपी-112 नंबर पर मंगलवार सुबह राहगीर द्वार एक व्यक्ति के शव के पड़े होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को गड्ढे में भरे पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान नवीन (45) निवासी देवदत्त कॉलोनी कस्बा मुरादनगर के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जब उस पते पर पहुंची तो वहां उसकी बुआ मिली। पूछताछ में बुआ ने बताया कि नवीन यहां नहीं रहता, बल्कि वो मधुबन बापूधाम क्षेत्र में मनन धाम के पीछे रहता है। इसके बाद लोकल थाने की पुलिस उसके घर गई और सूचना दी। नवीन मजदूरी करता था। वो शराब पीने का आदी था। पुलिस और परिजनों को आशंका है कि वो अधिक नशे में होने के चलते पानी में गिर गया और फिर निकल नहीं पाया। जिससे उसी मौत हो गई।