नेपाल में ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए प्रयास

-ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण मुलाकात

नई दिल्ली। ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र इन दिनों नेपाल के दौरे पर हैं। इस सिलसिले में उन्होंने बुधवार को प्रात: श्री पशुपतिनाथ मंदिर में बाबा के भव्य दर्शन किए। इसके साथ-साथ मंदिर के प्रधान अर्चक रावल गणेश भट्ट से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा देश-विदेश में ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु प्रयासरत हैं। ब्राह्मण समाज को एकजुट कर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सचेत किया जा रहा है। नेपाल में भी ब्राह्मण महासभा का काफी वर्चस्व है। इसके मद्देनजर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र नेपाल में 5 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने बुधवार को श्री पशुपतिनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन करने के साथ मंदिर के प्रधान अर्चक रावल गणेश भट्ट का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा काठमांडू में नेपाल की राष्ट्रीय सभा सांसद एवं जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल के प्रभावशाली कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व मंत्री मृगेंद्र कुमार सिंह यादव (राजबाबू) के साथ नेपाल के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इसी क्रम में तरूण मिश्र ने काठमांडू (नेपाल) में नेपाल-भारत मैत्री महासंघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र मोहन से भी मुलाकात की। उन्होंने श्री पशुपतिन क्षेत्रीय विकास न्यास के शासन परिषद के सदस्य एवं अखिल भारतवर्षीय ब्रह्मामण महासभा के अंतर्राष्ट्रीय पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद बासतोला के साथ बैठक की। नेपाल में वर्ष-2018 में ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी आयोजित की गई है। तरूण मिश्र का कहना है कि ब्राह्मण समाज को देश-विदेश में मजबूती देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।