-इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नॉएडा ने दिया कन्या विवाह में योगदान
ग्रेटर नोएडा। जरूरतमंदों की मदद करना ही वास्तविक धर्म है। आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो बिना लालच एवं बिना स्वार्थ के गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा की मदद करते हैं। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नॉएडा ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बेटियों की शादी के लिए सहायता प्रदान की। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सुनीता गर्ग ने बताया की इस माह में क्लब ने 4 लड़कियों के परिवार को शादी में आर्थिक एवं सामग्री प्रदान कर सहयोग दिया। सभी क्लब सदस्यों ने मिलकर कम्बल, रजाई, रसोई घर के लिए मशीनें मिक्सी, कुकर, सिलाई मशीन, वस्त्र आदि प्रदान कर योगदान किया। उन्होंने कहा अगर किसी जरूरतमंद एवं बेसहारा का हम सहारा बने, तो इससे ज्यादा पुण्य का काम क्या है। हमें ऐसा करने से बहुत खुशी मिलती है, जब हम किसी का सहारा बनते हैं।
अध्यक्ष अनीता सिंगला ने बताया की क्लब का प्रयास है की नवविवाहित जोड़े अपने जीवन में सुखी रहे एवं उन्हें गृहस्थ जीवन में मदद दें। किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। हमें अपने आसपास समाज, गली, मोहल्ले, कस्बे में हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी चाहिए और अपने आपको सौभाग्यशाली समझना चाहिए कि भगवान ने हमें इस लायक समझा है कि हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। मनुष्य जीवन को सही ढंग से वही इंसान जीता है, जो दूसरों में खुशियां बिखेरता है। ऐसा करने से आत्मा भी ख़ुश रहती हैं। इस दौरान क्लब सदस्य मोनिका दुआ, डॉ मधुशी वर्मा, डॉ अदिति भरद्वाज, भर्ती खत्री, डॉ यह श्रीवास्तव, गरिमा ने महत्वपूर्ण योगदान किया।

















