बरेली। जिले के गुलाब राय इंटर कॉलेज में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलाप मेला का आयोजन किया गया। होली मिलाप मेले में सामाजिक संगठनों तथा अन्य राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ आजाद समाज पार्टी (काशीराम) बरेली की जानिब से भी कैंप लगाया गया।
होली मिलाप मेले में सभी पार्टियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी बरेली के जिला अध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट, मुख्य मंडल प्रभारी राजेंद्र सिंह गुर्जर, मंडल प्रभारी संजीव सागर, मंडल अध्यक्ष अमजद अली, भीम आर्मी बदायूं के जिलाध्यक्ष बाबू चौधरी, जिला संगठन मंत्री मनोज सागर, जिला संगठन मंत्री नियाज अहमद अंसारी, महानगर अध्यक्ष आकाश मौर्या शामिल रहे।
इसके बाद पुराना शहर बरेली में बालजती इंटर कॉलेज में होली मिलाप मेले में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला कमेटी की तरफ से मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं नगर निगम बरेली के पार्षद एवं सभापति छंगामल मौर्य एवं उनकी मेला कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा आजाद समाज पार्टी बरेली के जिला अध्यक्ष एवं बरिष्ठ समाजसेवी अच्छन अंसारी एडवोकेट को माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर समाज सेविका रागिनी सिंह एवं उनके पति सीनियर जज हरीश कुमार को भी माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
















