उपभोक्ता कल्याण परिषद कुशीनगर ने मनाया वीसीए-पीसीए-डे

प्रोफेशनल्स को संगठित करने की देशव्यापी मुहिम

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के एस परमार व मयंक कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर सोमवार को उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद कुशीनगर के पदाधिकारीयों ने वीसीए-पीसीए डे मनाया। कुशीनगर चेयरमैन राज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अमित कुमार यादव (सचिव कुशीनगर), राहुल विश्वकर्मा (उप सचिव कुशीनगर) और सभी सदस्यों के साथ पूर्वी सुभाष नगर कॉलोनी वार्ड नं-15 कप्तानगंज में वीसीए-पीसीए डे मनाया गया। प्रमुख उपभोक्ता आंदोलनकारियों की इस बैठक में उपभोक्ता संरक्षण कर्मियों की स्वनियामक संस्था के तौर पर सेंट्रल काउंसिल ऑफ वीसीए एंड पीसीए का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपभोक्ता आंदोलनकारियों के अलावा उपभोक्ता आयोग व मंचों के पूर्व सदस्य, सरकारी सहायता से संचालित उपभोक्ता परियोजनाओं के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में अन्य स्टेक होल्डर्स सम्मिलित थे। नई दिल्ली में केंद्रीय स्तर पर स्थापित इस काउंसिल का संचालन बोर्ड ऑफ ट्रस्ट के माध्यम से किया जाता है। काउंसिल ने 6 सितंबर को वीसीए-पीसीए डे मनाने की शुरूआत की। उपभोक्ता संगठनों ने इसका समर्थन किया और प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 सितंबर को देशभर में वीसीए एंड पीसीए डे का आयोजन किया गया।

‘कंज्यूमर्स स्ट्रेन्थ थ्रू टैक्नोलॉजीज थीम पर कार्यक्रम
इस साल के लिए वीसीए-पीसीए डे की थीम ‘कंज्यूमर्स स्ट्रेन्थ थ्रू टैक्नोलॉजीज’ अर्थात तकनीकों के जरिए उपभोक्ता संरक्षण रखी गई। वर्तमान कोरोना पेनडेमिक और सूचना प्रौद्योगिकी में क्रांतिकारी बदलाव के चलते उपभोक्ता संरक्षण में विभिन्न तकनीकों के महत्व को रेखांकित करने के लिए सेंट्रल काउंसिल ऑफ वीसीए-पीसीए ने यह थीम चुनी। इस बार कोविड के प्रभाव के चलते यद्यपि बड़े आयोजनों पर रोक है, लेकिन फिर भी देशभर में विभिन्न सोशल नेटवर्क के जरिए और छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से यह दिन मनाया गया।

प्रोफेशनल्स के हितों का ध्यान
उपभोक्ता कल्याण अभियान को सशक्त करने, उसका व्यापक प्रसार-प्रचार करने, कंज्यूमर एडवोकेसी को उच्चतम मानदंडों पर स्थापित करने और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े आंदोलनकारियों और प्रोफेशनल्स के हितों को प्राथमिकता के साथ सामने लाने और इन्हें संगठित कर एकरूपता लाने की पहल के तौर पर देशभर में हर साल 6 सितंबर को वीसीए एंड पीसीए डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद न केवल इस प्रोफेशन से जुड़े लोगों के महत्व को प्रतिपादित करना है, साथ ही इस बात को सुनिश्चित बनाना भी है कि अक्षम और अयोग्य लोग स्वयं को उपभोक्ता संरक्षणकर्मी बताकर उपभोक्ताओं के हितों को नुकसान न पहुंचा सकें। कार्यक्रम में कल्याण परिषद कुशीनगर के सदस्य अजीत लाल साहनी, सहाबुद्दीन अली, राजन सिंह, अम्बरीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।