प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में होने वाली भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में भाजपा संगठन जुट गया है। विश्वविद्यालय के संतकबीर सभागार का पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। मंच, साज सज्जा, स्वागत, भोजन व पार्किंग की जिम्मेदारी सम्हाल रहे पदाधिकारियों से उन्होने कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा किया।
पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतने की व्यापक रणनीति बनायी जायेगी। 18 सितम्बर को उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह, उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी पूनम बजाज, केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के लक्ष्मण, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगमलाल गुप्ता, व पूर्व गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। 19 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों को संगठनात्मक व चुनावी गतिविधियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी जायेगी।
पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के स्वागत की व्यापक तैयारी की गयी है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है। इसके साथ होडिंग, बैनर लगाने के साथ द्वार भी बनाये गये है। कार्यक्रम को लेकर पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया, प्रमेंद्र जांगड़ा, जयप्रकाश कुशवाहा, भास्कर निषाद, शिव नायक वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, अयोध्या प्रभारी व मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ऋषि चौरसिया, विजय गुप्ता ,आरडी विश्वकर्मा मौजूद रहे।