मध्य प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन, ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर

-अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र की बड़ी जीत
-संघर्ष अभी जारी है, पूरे देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन के लिए आवाज करें बुलंद: तरुण मिश्र

भोपाल/कानपुर। ब्राहम्ण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर पिछले कई वर्षों से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र की जंग को एक बड़ी सफलता मिली है। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव समारोह में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शनिवार को विशेष विमान से राजधानी भोपाल स्थित गुफा मंदिर पहुंचे, जहां रास्ते भर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के अंदर ब्राह्मण समाज और पुजारियों के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना का ऐलान किया। इसका उद्देश्य मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीबों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलवाना होगा। मध्य प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होने पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र को बधाई संदेश देने का तांता लगा हुआ है।

गौरतलब हो कि पूरे देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रहे है। इस संघर्ष के दौरान उन्होंने कई राजनैतिक पार्टिंयों के नेता, मंत्री, बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ-साथ कलाकारों से मुलाकात कर अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाने में कोई कसर नही छोड़ी। इससे पूर्व राजस्थान में सरकार ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया। परशुराम जन्मोत्सव के दिन मध्य प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होना। ब्राह्मण समाज के लिए बहुत खुशी की बात है। क्योंकि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके माध्यम से ब्राह्मण अपने हकों की लड़ाई लड़ सकता है। मगर भाजपा शासित राज्यों में अभी तक ब्राह्मण समाज के लिए बोर्ड का गठन नही हुआ है। जिसके लिए तरुण मिश्र का संघर्ष जारी है। लेकिन अब जिस तरह से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन राज्यों में हो रहा है, वह दिन दूर नही जब पूरे देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होगा। ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र का दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में तरुण मिश्र शनिवार सुबह पहले दिल्ली से कानपुर पहुंचे, उसके बाद भगवान परशुराम सर्व सेवा कल्याण समिति द्वारा कानपुर में परशुराम वाटिका में आयोजित परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत की। वहां भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। उसके उपरांत वहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर लखनऊ से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।

ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने कहा जब से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन करने का ऐलान किया है। तभी से ब्राह्मण समाज के लोगों का मैसेज और फोन पर बधाई संदेश आ रहा है। लेकिन अभी जंग खत्म नही हुआ है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन देश के सभी राज्यों में कराना है। तभी ब्राह्मण समाज अपनी हकों की लड़ाई को लड़ सकेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूर्व में कई बार मुलाकात कर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड को लेकर पत्र दिया गया। लेकिन उनका यह ऐलान ब्राह्मण समाज के हित में है। जिस तरह से उन्होंने फैसला लिया कि मंदिर की गतिविधियों को सरकार नियंत्रित नहीं करेगी, इसलिए मंदिरों के नाम की जमीन को कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे। उनको पुजारी ही नीलाम करेंगे। इसके साथ साथ निजी मंदिर, जहां ट्रस्ट बने हैं। वहां के पुजारियों को भी सम्मान जनक मानदेय देने के लिए नियम बनाकर निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा ब्राह्मणों ने सदैव धर्म और संस्कृति की रक्षा की है। ब्राह्मणों ने यज्ञों, धर्मों, संस्कृति को संरक्षित रखने का काम किया है। उन्होंने परशुराम जयंती पर सभी बधाई देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरुरत है। एकता में बहुत बड़ी शक्ति है। जब तक हम एकजुट नही होंगे तब तक हमारी आने वाली युवा पीढ़ी सुरक्षित नही हैं। अन्य राज्यों में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर संघर्ष किया जाएगा। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ह्दय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने सही दिन और सही समय पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करने का ऐलान किया है। उससे ब्राह्मण समाज को एक शक्ति मिली है। ब्राह्मण समाज आपका आभारी रहेगा।