लगातार बारिश से गाजियाबाद की सड़कों पर हुआ जलभराव नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने किया निरीक्षण

सोमवार को नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ ने अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव एवं जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी के साथ शहर में जलभराव के स्थानों पर जायजा लिया। नगर आयुक्त ने निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र में सड़कों पर भरे पाने का निरीक्षण किया। हिंडन विहार मेट्रो ट्रेन पुल के नीचे बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव मिला। उन्होंने पंप लगाकर तत्काल पानी को साफ करने के निर्देश दिए। शहर में फिलहाल किसी स्थान पर जलभराव होने से स्थिति विकराल नहीं हुई है,अगर दो दिन में ज्यादा बारिश होती है तो स्थिति खराब हो सकती हैं।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शहर में लगातार बारिश के चलते जहां अधिकांश सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर नाले का पानी सड़कों पर ओवर फ्लो हो रहा है। ऐसे में नगर निगम द्वारा नालों की सफाई पर खर्च किए लगभग 3.50 करोड़ रुपए भी अब बेकार दिख रहे हैं। सोमवार को नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ ने अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव एवं जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी के साथ शहर में जलभराव के स्थानों पर जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र में सड़कों पर भरे पाने का निरीक्षण किया। हिंडन विहार मेट्रो ट्रेन पुल के नीचे बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव मिला। उन्होंने पंप लगाकर तत्काल पानी को साफ करने के निर्देश दिए। शहर में फिलहाल किसी स्थान पर जलभराव होने से स्थिति विकराल नहीं हुई है,अगर दो दिन में ज्यादा बारिश होती है तो स्थिति खराब हो सकती हैं। हिंडन नदी डूब क्षेत्र के इलाकों में जलभराव की स्थिति है। नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा तत्काल टीम के जरिए जलभराव को पंप चलाकर साफ कराया जा रहा है। जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि शहर के डूब क्षेत्र में ऐसे कई इलाके जहां पर जलभराव होता है। वहां पर पंप लगाकर पानी को साफ किया गया। शहर में लगातार बारिश के चलते रात में भी जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार नजर रखी जा रही हैं।

नंदग्राम, ब्रिज विहार, एलिवेटेड रोड समेत अन्य क्षेत्रों में जहां से शिकायतें प्राप्त हुई वहां पर पंप लगाकर जल निकासी का कार्य प्रमुखता से कराया गया। निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र में जलभराव परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिए टीम बनाकर जल निकासी कराई जा रही है। मुख्य रूप से ब्रिज विहार और विजयनगर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को नियंत्रित किया गया। नगर निगम लगातार जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी करा रहा है। ताकि शहर में ट्रैफिक बाधित न हो। नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने डूब क्षेत्रों में भी निरीक्षण किया। जहां जलभराव मिला वहां पर जलकल विभाग की टीम को तत्काल जल निकासी करने के निर्देश दिए। निगम टीम द्वार पंप लगाकर शहर में पानी की निकासी कराई जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी नगर आयुक्त ने नालों में पानी रूकने पर नालों की तत्काल मौके पर सफाई करने के निर्देश दिए।