अब यूपी गवर्नमेंट का ट्विटर हैंडल हैक, शासन-प्रशासन में हड़कंप

उत्तर प्रदेश सरकार के पीछे पड़ गए शातिर हैकर्स

लखनऊ। हैकर्स ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल के बाद यूपी गवर्नमेंट के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिए जाने से एकाएक हड़कंप मच गया। कुछ दिन के अंतराल में हैकिंग की यह दूसरी घटना है। यूपी गवर्नमेंट का ट्विटर हैंडल हैक होने से सोमवार को शासन-प्रशासन में खलबली मची रही। उधर, हैकर्स से निपटने के लिए सरकार अब साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है। हैकिंग के पीछे किसी बड़ी साजिश से इंकार नहीं किया जा रहा है। यूपी सीएम कार्यालय के बाद यूपी गवर्नमेंट के ट्विटर हैंडल को हैक कर हैकर्स ने अपने मंसूबों को जाहिर कर दिया है।

यूपी गवर्नमेंट का ट्विटर हैंडल हैक होने से सोमवार की सुबह लखनऊ में खलबली मची रही। यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हैकर्स का कब्जा होने से कई घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। हैकिंग के बाद हैकरों ने यूपी सरकार के ट्वीटर हैंडल बॉयो और डिपी को चेंज कर दिया। इसके अलावा कई हजार की तादात में ट्वीट भी कर दिए। जानकारी मिलने के बाद सरकार ने साइबर एक्सपर्ट की सहायता ली। साइबर एक्सपर्ट की टीम ने अकाउंट को रिकवर कर लिया है। वह हैकर द्वारा किए गए ट्वीट को हटा रहे हैं।

हैकर के संदर्भ में अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। यूपी गर्वनमेंट के अलावा उप्र सरकार के सूचना विभाग के फैक्ट चेक और कांग्रेस का भी ट्विटर हैंडल हैक किया गया। हैकर्स ने पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की डिपी बदल कर एनिमेटेड फोटो लगा दी। यही नहीं बायो में ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ऑफ चीफ मिनिस्टर ऑफिस उत्तर प्रदेश की बजाए कुछ और लिख दिया गया।