शिवा पाठशाला में मीना के जन्मदिन पर माताओ को किया जागरूक

सामाज में फैली कुरुतियों के प्रति माताओ और अभिभावकों को किया जागरूक

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
नगर क्षेत्र के शिवा प्राइमरी पाठशाला में मीना के जन्मदिन के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों सहित बच्चे भी उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों को समाज मे फैली कुरीतियों जैसें नशा मुक्ति,दहेजप्रथा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा जीवन का आधार आदि के लिए जागरूक किया गया। उपस्थित अभिभावकों व शिक्षिकाओं ने केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया ओर मीना को उपहार देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने शिक्षा के प्रति जागरूक और विद्यालय में गठित माँ समूह की माताओ को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। जिससे शिक्षा को नए आयाम प्रदान किये जा सके। कार्यक्रम में टास्क देकर बच्चों से विषयों पर चार्ट बनवाए गए। प्रधानाध्यापिका डा.सुमन अग्रवाल ने बताया कि मीना एक काल्पनिक पात्र है, किन्तु उसके उद्देश्य जीवंत हैं और उन उद्देश्यो को पूरा करने में अध्यापक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनपद के सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा जागरूक रहते हैं। इस अवसर पर अभिभावक रजनी, चांदनी, मीनू, सुमन व शिक्षिका नीतू नांरग, लक्ष्मी शर्मा, सरला आदि मौजूद थी।