गाजियाबाद। कोविड प्रोटोकोल का अनुसरण करते हुए मुरादनगर विधानसभा के प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी की धर्मपत्नी पथिका त्यागी भाजपा चुनाव प्रचार में अपने कदम आगे बढ़ाते हुए कमल की जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी है। रविार को राज नगर क्षेत्र मेंं पथिका त्यागी ने जन संपर्क करते हुए लोगों से घर घर जाकर फिर एक बार योगी सरकार की अपील की और भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को वोट देने के लिए आग्रह किया। सफर के दौरान घरों में मातृशक्ति से उन्होंने योगी सरकार में नारी सम्मान और अपराधियों पर अंकुश की बात को प्राथमिकता से उनके समक्ष रखते हुए पुन: योगी सरकार को लाने का करबद्ध निवेदन किया। उनके समर्थन में आए परिवारों ने उन्हें उनकी जीत का आश्वासन दिया। एक महिला मतदाता ने अपना समर्थन प्रकट करते हुए कहा जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे अभी काशी सजाया है मथुरा भी सजाएंगे। उन्होंने कहा हमें जात पात से ऊपर उठकर हिंदुत्व के लिए वोट करना है 2022 का चुनाव देश राष्ट्र को हिंदुत्व की भावना से जुड़े रहने का चुनाव है। इतना ही नहीं सभी स्थानीय क्षेत्र वासियों की ओर से प्रत्याशी अजीत पाल की जीत के लिए आशीर्वाद स्वरूप श्री राम का चित्र प्रत्याशी पत्नी पथिका त्यागी को भेंट किया गया। पथिका त्यागी के डोर टू डोर प्रचार का सिलसिला जोरो शोरो से चल रहा है। जिसकी बागडोर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम कौशिक की देख रेख में विधानसभा प्रवासी शिखा माथुर,भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी शीतल चौधरी ने बखूबी संभाल रखी है।















