भारतीय किसान संगठन ने किया बिजलीघर का घेराव

चेकिंग के नाम पर अवैध उगाही से परेशान किसानों का गुस्सा फूटा

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
प्रदेश में योगी सरकार किसानों के हित के लिए चाहे कितनी भी योजनाएं कार्यान्वित करें। लेकिन अधिकारियों द्वारा किसानों का शोषण रुक नहीं रहा है। अभी हाल ही में काफी दिनों से किसानों के ट्यूबेल की जांच कर ओवरलोडिंग बताए जाने के नाम पर अवैध उगाही का मामला चल रहा था।जिसको लेकर आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान संगठन ने पिलखुआ बिजली घर पर एक्सईएन का घेराव कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। तथा इस अवैध उगाही को तत्काल बंद करने की मांग की। भारतीय किसान संगठन के पदधिकारियों के साथ पिलखुआ विद्युत वितरण खण्ड पिलखुआ पहुंचे। किसानों का कहना था कि विद्युत विभाग किसानों के शोषण की कार्यवाही को तुरंत बंद करें। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह तोमर ने किसान के यहां पर अवैध उगाही के सिलसिले में विद्युत कर्मी जाकर शोषण की कार्रवाई करेंगे तो इसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रधान हेम सिंह ने कहा कि कार्रवाई में पारदर्शिता होनी चाहिए। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने किसानों को समझाया तथा आश्वस्त किया कि किसी भी किसान के प्रति उत्पीडऩात्मक कार्यवाही नहीं होगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिला संरक्षक रामपाल शर्मा, मनोज कुमार गालंद , जिला मंत्री मांगेराम, जयकरण सिंह, सिपट्टर सिंह प्रधान, चौधरी विजय सिंह, संजीव कुमार, अरविंद सिंह, अजय सिंह, लालमन प्रधान, विनोद पंडित सहित अनेक लोग उपस्थित थे।