31 मार्च के बाद करदाताओं से नगर निगम वसूलेगा 12 प्रतिशत ब्याज

-हाउस टैक्स वसूली को लेकर निगम ने की कार्रवाई तेज

गाजियाबाद। हाउस टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी हैं।हाउस टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी हैं। हाउस टैक्स न जमा करने वाले करदाताओं पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरु कर दी हैं। दरअसल करदाताओं की सहूलियत के लिए नगर निगम समय-समय पर टैक्स जमा करने पर छूट देने के साथ ही अवकाश दिवस में भी कैंप भी लगा रहा हैं। जिससे करदाता जुर्माने से बच सकें। मगर अब नगर निगम ने 31 मार्च के बाद हाउस टैक्स जमा करने वाले करदाताओं पर 12 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माने लगाएगा। नगर आयुक्त की सख्ती के बाद निगम अधिकारियों ने भी हाउस टैक्स वसूली को लेकर बैठक का दौर शुरु कर दिया है। नगर निगम मुख्यालय में लगातार हाउस टैक्स को लेकर समीक्षा बैठक हो रही है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव की अध्यक्षता में हाउस टैक्स वसूली को बढ़ाने के लिए समीक्षा बैठक की गई।

जिसमें नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के दिए गए निर्देश के अनुपालन मे सभी जोनल प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि टारगेट को पूरा करें साथ ही बड़े बकायेदारों पर सील की कार्यवाही को बनाए रखें। ताकि अधिक से अधिक कर वसूली की जा सकें। बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा तथा समस्त जनों प्रभारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में लगातार शहर में बड़े बकायेदारों पर सील की कार्यवाही चल रही है। जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में बड़े पुराने बकायेदारों को नोटिस दे रहे हैं। उसके उपरांत भी वसूली ना होने पर सील की कार्यवाही भी कर की जा रही है, जिससे हाउस टैक्स की वसूली बढ़ रही है।

नगर आयुक्त ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम के जोनल कार्यालयों में ऑनलाइन के माध्यम से एवं लगने वाले कैंप पर जाकर अपना हाउस टैक्स समय से जमा कराए, जिससे नगर निगम दी जा रही छूट का लाभ मिल सकेंं। हाउस टैक्स जमा न कराने से शहर के विकास पर भी प्रभाव पड़ रहा है। सभी करदाताओं से हाउस टैक्स जमा करने की अपील की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि 31 मार्च 2023 के उपरांत हाउस टैक्स पर 12 प्रतिशत का ब्याज भी लगेगा। ब्याज से बचने के लिए करदाता अपने क्षेत्र के जोनल कार्यालयों में संपर्क करते हुए अपना हाउस टैक्स जमा करा दें। नगर निगम का सहयोग क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी कर रहे हैं। जिनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप के माध्यम से हाउस टैक्स की वसूली को बढ़ाया जा रहा है।