सुन्दरदीप वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम

 

स्वतंत्रता दिवस: शहीदों के बलिदान से मिली हमें आजादी: महेन्द्र अग्रवाल

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। डासना स्थित सुन्दरदीप वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को देश की आजादी का 77 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य, सामूहिक नृत्य, अनेक रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए। 15 अगस्त को प्रभात फेरी के साथ ही दीप प्रज्वलन करते हुए सरस्वती वंदना, भाषण, योगा नृत्य, फैशन शो, देशभक्त स्वरूप गायन, वाद-विवाद, सामूहिक नृत्य, देश भक्ति से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतिकरण के समय बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। यहां पर बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम करते हुए शहीदों को नमन किया।

विद्यालय के चेयरमैन महेन्द्र अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ शक्ति कुमार, रजिस्ट्रार रिटायर्ड आईजी पुलिस पीयूष श्रीवास्तव व मेंबर ऑफ मैनेजमेंट, एसडीजीआई शैली अग्रवाल, नितिन अग्रवाल,  राजीव अग्रवाल एवं स्कूल की प्रिंसिपल इंदू शर्मा ने संयुक्त रुप स ध्वजारोहण किया।

श्री महेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि 15 अगस्त का दिन देशवासियों के लिए बड़े हर्ष व उल्लास का दिन होता है। हो भी क्यों न आज के दिन हमारा देश जो आजाद हुआ था। यह स्वतंत्रता हमें कोई एकाएक नहीं मिली थी, बल्कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के दशकों तक किए गए कड़े संघर्ष, त्याग, तपस्या व बलिदान का नतीजा था। हमें इसके महत्व को समझना चाहिए। आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम देखकर बच्चों के उज्जवल भविष्य में सफलता आज ही दिख रही है। वाइस चांसलर डॉ शक्ति ने कहा कि बच्चों और शिक्षकों की मेहनत एवं अनुशासन प्रशंसनीय है। इस ध्वजारोहण के समय  विजयी विश्व तिरंगा गायन वातावरण को अत्यंत शोभनीय बना रहा था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान जन – गण-मन के साथ किया गया। स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्साहवर्धक सहयोग किया। विद्यालय की प्रिंसिपल इन्दू शर्मा ने सभी का आभार व धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन कंचना जोशी ने किया।