बेहद सुलझे और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी रहे
प्रेस क्लब धौलाना ने पत्रकारिता का पितामह बताया
उदय भूमि ब्यूरो
अनिल तोमर
पिलखुवा। वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर रमेश चंद तोमर ने कहा है कि अमर उजाला परिवार से करीब तीन दशक तक जुड़े रहे से अधिक समय तक जुड़कर सामाजिक एवं संवेदनशील मुद्दों पर जन हितेषी पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी का निधन अपूर्ण क्षति है वह सदैव आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे।
पूर्व विधायक में भाजपा नेता धर्मेश तोमर ने कहा अनिल त्यागी आमजन की पत्रकारिता से लेकर विशिष्ट मुद्दों पर अपनी लेखनी से समस्याओं का समाधान कराने में अग्रणी रहे। उनके द्वारा की गई पत्रकारिता लंबे समय तक जन-जन में स्थापित रहेगी।
भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश मंत्री वाई पी सिंह ने कहा हापुड़ तहसील को जनपद बनवाने में अमर उजाला के अभियान को जिस प्रकार अनिल त्यागी ने प्रमुखता से उठाया। वह जनपद वासियों के लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।
सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा अनिल त्यागी बेहद सुलझे और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी रहे। वह जन हितैषी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों में शुमार किए जाएंगे।
साठा चौरासी विकास मंच के संस्थापक ललित राणा ने कहा उनकी साकारात्मक कार्यशैली व समस्याओं के समाधान को लेकर की जाने वाली जद्दोजहद, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना और अमर उजाला की छवि को अन्य समाचार पत्रों के मुकाबले उच्च स्तर पर रखने का जज़्बा काबिले तारीफ रहा।
महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं बझैडा आंदोलन के सूत्रधार रहे मनोज भारद्वाज ने कहा कि बझैड़ा आंदोलन में अमर उजाला की महत्वपूर्ण भूमिका और वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी का सहयोग सदैव किसान भूल नहीं पाएंगे।
प्रेस क्लब धौलाना ने वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी के निधन पर अशोक शोक प्रकट करते हुए उन्हें जनपद हापुड़ में पत्रकारिता का पितामह बताया। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर वह शासन और प्रशासन को अवगत कराने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे। शोक व्यक्त करने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीक्षित राणा, संयोजक देवेन्द्र सिसौदिया, उपाध्यक्ष आरिफ कस्सार, एसपी सिंह ,ओमपाल सिंह राहुल सिंह, अनिल तोमर, शिव कुमार राणा ,बृजेश गहलोत ,हरेंद्र शर्मा ,नफीस अहमद, नईम चौधरी, नदीम शाहीन, विपिन गिरी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। अधिवक्ता बार एसोसिएशन तहसील धौलाना अध्यक्ष जसवीर सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज तोमर, भारतीय दलित महासभा जिला अध्यक्ष दयानंद जाटव, अखिल भारतीय युवा शक्ति, महाराणा प्रताप संगठन साठा चौरासी परिवार समेत अन्य संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया।
















