बॉलीवुड में वायरस: अब कृति सेनन कोरोना पॉजिटिव

चंडीगढ़ से लौटने के बाद एकाएक बिगड़ी हालत

मुंबई। कोविड-19 (कोरोना वायरस) से बॉलीवुड का पीछा भी छूट नहीं रहा है। अब अभिनेत्री कृति सेनन कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। इसके बाद वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी कलाकार के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें मिल रही हैं। अभिनेता वरुण धवन और नीतू कपूर के बाद अब अभिनेत्री कृति सेनन कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आ गई हैं। यह जानकारी साामने आने के बाद कृति के फेंस काफी चिंतित हैं। कुछ दिन पहले वह चंडीगढ़ से लौटी थीं। चंडीगढ़ में वह अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि उनकी फिल्म का रैपअप हो गया है। वह घर लौट रही हैं। कृति सेनन ने मुंबई में कहा था कि वह एक सेकंड के लिए भी अपना मास्क नहीं हटाएंगी। कृति से वरुण धवन और नीतू कपूर के कोरोना संक्रमित होने के कारण फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग को बीच में रोकना पड़ा था। अभिनेता अनिल कपूर और कियारा आडवाणी का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। अनिल व कियारा की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे भी है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 में शुरू की जाएगी। पिछली बार कृति आशुतोष गोवरिकर की फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर के साथ फीमेल लीड रोल प्ले करती दिखाई दी थीं। कृति ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2014 में फिल्म हीरोपंती से टाइगर श्रॉफ के साथ की थी। इसके बाद वह दिलवाले, बरेली की बर्फी, राब्ता, लुका छुप्पी और पानीपत आदि फिल्मों में दिखाई दी थीं। बता दें कि हाल ही में कोरोना वायरस के कारण टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कलाकार दिव्या भटनागर की मौत हो गई थी। ये रिश्ता क्या कहलाता है धारावाहिक में दिव्या ने गुलाबो की भूमिका निभाई थी।