सौंदर्यीकरण कार्य का म्युनिसिपल कमिश्नर ने लिया जायजा

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के अंर्तगत नगर निगम द्वारा अब शहर मेंं शौचालयों और सेंट्रल वर्ज का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। मंगलवार को म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने नगर निगम के वसुंधरा जोन में सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। इन कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। म्युनिसिपल कमिश्नर ने कनावनी पुलिया पर सेंट्रल वर्ज के सौंदर्यीकरण कार्य, काली मंदिर वैशाली के पास शौचालय का जीर्णोद्धार कार्य, वैशाली मेंं आयकर भवन कार्यालय के पास अतिक्रमण हटाने के अभियान, कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन के नीचे कूड़ाघर विलोपन, ग्रीन बेल्ट मरम्मत कार्य आदि का जायजा लिया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य पूर्ण कराने का आदेश दिया। उन्होंने कौशाम्बी में शेल्टर होम का भी जायजा लिया। वहीं, वैशाली स्थित आयकर विभाग के ऑफिस के पास अतिक्रमण हटाने के लिए जोनल प्रभारी को निर्देश दिए। कौशांबी मेट्रो स्टेशन के नीचे कूड़ा घर विलोपित करने का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। ग्रीन बैल्ट में मरम्मत आदि का कार्य पूरा कराया जाए। ताकि यहां पर सुंदरता दिखाई दे। म्युनिसिपल कमिश्नर ने निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। म्युनिसिपल कमिश्नर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार को निर्देश दिए कि सभी जोन अंतर्गत लगने वाले पंैठ बाजार में गंदगी फैलने से रोकने की कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह,चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथलेश कुमार, वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय, अधिशासी अभियंता निर्माण देशराज सिंह, उद्यान निरीक्षक अजय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।