प्यार के बीच शक ने दी दस्तक, प्रेमी ने महिला की गला घोंटकर की हत्या

हत्या के दो दिन बाद नाले में फेंका शव, पुलिस ने दबोचा

गाजियाबाद। लोनी बोर्डर क्षेत्र स्थित लालबाग क्षेत्र ए-ब्लॉक के पास सूखे नाले में मिले संगीता के शव के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। महिला संगीता की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से महिला को मोबाइल, दो जोड़ी पायल, तीन बिछुवा बरामद किया गया।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात डॉ ईरज राजा ने सीओ लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय की मौजदूगी में बताया कि लोनी बोर्डर एसएचओ सचिन कुमार, एसआई अमरपाल सिंह, विनोद कुमार, निंरजन सिंह सिरोही की संयुक्त टीम ने आरोपी रजनीश पुत्र विशम्बर जाटव निवासी किशनपुर गुजरान जहांगीराबाद बुलंदशहर को मंगलवार सुबह मैन रोड सौ फुटा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया गत 30 अप्रैल को लालबाग क्षेत्र ए-ब्लॉक के पास सूखे नाले में संगीता का शव बरामद किया गया था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

स्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबाकर होने की पुष्टि हुई। मृतक के पास कोई आईडी कार्ड भी नहीं मिला था। जब घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं लोकेशन की व सीडीआर निकालकर जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध रिक्शा नजर आया है। उन्होंने बताया करीब एक वर्ष पूर्व से हरियाणा निवासी संगीता और रजनीश रिलेश्रशिप में रह रहे थे। संगीता का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था, जो कि कोर्ट में विचारधीन है। महिला लोनी की किसी कॉलोनी में रह रही थी। महिला लोनी में किस के साथ रह रही थी। यह जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। शुक्रवार रात से महिला का फोन बंद था। संगीता के परिजनों ने महिला का फोन नंबर दिया था। वह अक्सर महिला से बात करते थे।

महिला के नंबर की कॉल डिटेल खंगाली गई तो कुछ संदिग्ध नंबर मिले। जिसे टे्रस किया गया। वहीं सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध रिक्शा घटना स्थल के पास जाता हुआ मिला। 1 मई को मृतका के भाई अमित ने बार्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया रजनीश और संगीता पिछले एक वर्ष से रिलेश्नशिप में थे। इस बीच रजनीश को शक हुआ कि वह अब उससे नही किसी ओर से प्यार करती है। जिसके बारे में उसने कई बार पूछा, मगर संंगीता ने नही बताया। जिसे लेकर दोनों के बीच में कई बार नोकझोंक भी हुई थी। 28 अप्रेल की सुबह करीब दो से तीन बजे के बीच वह अपने किराए के मकान कच्चा बलराम नगर लोनी में संगीता और रजनीश का झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि रजनीश ने संगीता की गला दबाकर हत्या कर शव को कमरें में बंद कर अपने गांव बुलंदशहर चला गया था। 29 को रजनीश बुंलदशहर से लोनी अपने किराए के मकान पर पहुंचा और रात को महिला के शव को प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर सड़क पर खड़ी रेडी पर रखकर लालबाग में सूखे नाले में फेंक दिया और रेडी को वहीं सड़क पर खड़ा कर फरार हो गया था।

सीओ लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला की हत्या शक के चलते हुई है। आरोपी महिला पर शक करने लगा था। जिसे लेकर पूर्व में भी कई बार दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी मजदूरी का काम करता था। मृतिका के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।