आमिर खान बना अभय त्यागी, दिल्ली के मुस्लिम युवक ने गाजियाबाद में अपनाया सनातन धर्म

आमिर खान कर्दमपुरी दिल्ली निवासी अविवाहित है। अपनी आजीविका चलाने के लिए वह वेडिंग का काम करता है। लोनी तिराहा के पास रामलीला मैदान में रविवार को महायज्ञ आयोजित किया गया था। महायज्ञ में शामिल होने के लिए आमिर खान भी दिल्ली से आया था। इस दौरान उसने स्वेच्छता से सनातन धर्म को ग्रहण किए जाने की इच्छा जताई थी। कार्यक्रम में मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने आमिर को तिलक लगाकर पटका पहनाया। इसी क्रम में त्यागी महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने आमिर का नामकरण अभय त्यागी किया।

गाजियाबाद। मुस्लिम युवक आमिर खान अब अभय त्यागी बनकर जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रहा है। सनातन धर्म में अटटू आस्था के कारण आमिर ने यह फैसला लिया है। वह स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर कर चुका है। इसके चलते वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और त्यागी महासभा के संपर्क में आया। त्यागी महासभा ने आमिर की भावनाओं को जानने के बाद उसका नामकरण अभय त्यागी किया है। कागजी लिखा-पढ़त के बाद दस अप्रैल को विधि-विधान से इस युवक को सनातन धर्म में सम्मिलित किया जाएगा।

aamir-khan-abhay-tyagiकर्दमपुरी दिल्ली निवासी आमिर अविवाहित है। अपनी आजीविका चलाने के लिए वह वेडिंग का काम करता है। लोनी तिराहा के पास रामलीला मैदान में रविवार को महायज्ञ आयोजित किया गया था। महायज्ञ में शामिल होने के लिए आमिर खान भी दिल्ली से आया था। इस दौरान उसने स्वेच्छता से सनातन धर्म को ग्रहण किए जाने की इच्छा जताई थी। कार्यक्रम में मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने आमिर को तिलक लगाकर पटका पहनाया। इसी क्रम में त्यागी महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने आमिर का नामकरण अभय त्यागी किया। इस बारे में धर्मेंद्र त्यागी का कहना है कि आमिर के पूर्वज सनातन धर्म से थे। इसके चलते सनातन धर्म में आमिर की आस्था है। भगवान भोले शंकर उसके अराध्य हैं। वह काफी समय से भोले शंकर की पूजा-अर्चना कर रहा है। वह स्वेच्छता से सनातन धर्म अपनाना चाहता है।

गाजियाबाद आकर फंस गए आमिर खान, भाजपा विधायक की तहरीर पर दर्ज होगा मुकदमा

उन्होंने बताया कि कानूनी खानापूर्ति के लिए आमिर खान से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। कागजी कार्रवाई के उपरांत दस अप्रैल को विधि-विधान से मंदिर में जनेऊ संस्कार कराकर युवक को सनातन धर्म में सम्मिलित कर लिया जाएगा। उधर, आमिर खान द्वारा स्वेच्छा से सनातन धर्म को अपनाने की ख्वाहिश जाहिर किए जाने से चर्चाओं का बाजार गरम है। सनद रहे कि कुछ समय पहले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म को त्याग कर स्वेच्छा से सनातन धर्म को अपना लिया था। अब वह जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के नाम से जाने जाते हैं।