भाजपा नेता की हत्या का प्रयास

बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं

लखनऊ। रामनगरी अयोध्या में भाजपा नेता पर प्राणघातक हमला होने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता की कार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। हमले में वह बाल-बाल गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आस-पास के नागरिकों में एकाएक हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।f

यह भी पढ़ें : लव जिहाद के आरोपियों को नहीं मिलेगी जमान

भाजपा नेता रविकांत तिवारी उर्फ मोनू तिवारी पर सोमवार की देर रात यह हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने रविकांत की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। मोनू तिवारी रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के करीबी बताए जाते हैं। रुदौली पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता रविकांत तिवारी मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र के पूरे दला खंडासा के रहने वाले हैं। वह सोमवार की देर रात अपने घर से लखनऊ जा रहे थे। इस बीच कोतवाली रुदौली के गुलचप्पा मार्ग पर पीछे से घात लगाए बाइक सवार 2 बदमाशों ने मोनू तिवारी के सफारी वाहन पर फायरिंग कर दी। हमले में वह बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें : पूजा करने पर क्रिकेटर को धमकी

शोर-गुल होने पर अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाश रफूचक्कर हो गए। बाद में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व रवि कांत तिवारी ने कोतवाली रुदौली जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने हमलावरों को पहचान लिया है।

यह भी पढ़ें :  रामायण व महाभारत के मुरीद बराक ओबामा

ने फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आस-पास के नागरिक घरों से बाहर निकल आए। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिरों की भी मदद ली है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच हो रही है।