गाजियाबाद। भाजपा में पुन: आने पर क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मंगलवार को वैशाली सेक्टर 1 कामना रेनबो पब्लिक स्कूल के पास क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल एवं पूर्व पार्षद भाजपा नेता डॉ मनोज गोयल का भव्य स्वागत किया गया। पार्षद द्वारा सभी से लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि इस बार हमें पिछली बार से ज्यादा वोटों से भाजपा को जिताना है। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ता डॉ एसएन शर्मा ने कहा कि आपने कभी भी ऐसा महसूस नहीं होने दिया आप पार्टी में नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के मिशन पर आप लगातार काम करते रहे। क्षेत्र में लोकप्रिय होने के कारण ही चुनाव जीत कर आए। महानगर महिला मोर्चा की पूर्व मंत्री विमला भट्ट द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर रेनबो स्कूल की प्रबंधक किरण राणा, राहुल, दुष्यंत गौतम, राज सिंह, रेशमा सजवान, रेनू नेगी, गीता, मनीष पाल, शिवांगी, जोली नेगी, पार्वती नेगी, पिंकी, शालिनी, मिल्की, आयशा, वैशाली, वैभव, दीक्षा, उर्मिला, सुशीला, पूजा नेगी, बसंती, सुमन, राजीव पाल, मंजू, लीला, साधना सक्सेना, मुन्नी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
















