नगर निगम में मनाया गया डॉ. भीमराव अंबेडकर का 67 वां महापरिनिर्वाण दिवस

गाजियाबाद। नगर निगम में बुधवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 67वां महापरिनिर्वाण दिवस रविवार को मनाया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। बाबा साहब के 67वां महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बाबा साहब के चरित्र के बारे में प्रकाश डालते हुए नगर निगम सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके द्वारा बनाए एवं निर्मित किए गए संविधान के बारे में भी अवगत कराया। भारतवर्ष के संविधान को पढ़कर अपने अधिकारों के बारे में ज्ञान प्राप्त करने के लिए अपेक्षा की गई।

उन्होंने कहा बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे। बाबा साहेब ने प्रत्येक समाज के उत्थान का कार्य किया। उन्होंने दलित, गरीबों और पिछड़ों को उनके हक दिलाने का कार्य किया। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब के जीवन संघर्ष से हमें प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। इसी कड़ी में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा बाबा साहेब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों), दबे कुचले और हर वर्ग से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध देश में अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी उन्होंने किया था।

वह स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश, सहायक नगर आयुक्त रश्मि त्रिपाठी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, सहायक लेखा अधिकारी जेपी सिंह, लेखा परीक्षक विमल कांत सिंह, लेखा परीक्षक रोहितास शुक्ला, निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री नितिन भारद्वाज, नगर निगम के वरिष्ठ कर्मचारी नेता चौब सिंह, नगर निगम के वरिष्ठ कर्मचारी विनोद त्यागी एवं निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।