यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी को धरातल पर उतारने में सफल रहे हैं। डॉ. अरुणवीर सिंह की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है कि यह दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाएं काफी तेजी से मंजिल की तरफ बढ़ रही है। फिल्म सिटी परियोजना की सभी तकनीकि कार्रवाई पूरी हो चुकी है और बृहस्पतिवार 27 फरवरी को बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर को जमीन का भौतिक कब्जा दिया जाएगा। इस दौरान बोनी कपूर के परिवार के परिवार के सदस्य, भूटानी ग्रुप के पदाधिकारी और कई फिल्म स्टार भी मौजूद रहेंगे। फिल्म सिटी परियोजना का शिलान्यास अगले महीने मार्च 2025 में होगा। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मांगा गया है। संभावना है कि अगले सप्ताह शिलान्यास कार्यक्रम की तिथि निर्धारित हो जाएगी।
विजय मिश्रा (उदय भूमि)
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ इंटरनेशनल फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश को विश्व पटल पर स्थापित करेगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी को धरातल पर उतारने में सफल रहे हैं। डॉ. अरुणवीर सिंह की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है कि यह दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाएं काफी तेजी से मंजिल की तरफ बढ़ रही है। फिल्म सिटी परियोजना की सभी तकनीकि कार्रवाई पूरी हो चुकी है और बृहस्पतिवार 27 फरवरी को बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर को जमीन का भौतिक कब्जा दिया जाएगा। इस दौरान बोनी कपूर के परिवार के परिवार के सदस्य, भूटानी ग्रुप के पदाधिकारी और कई फिल्म स्टार भी मौजूद रहेंगे। फिल्म सिटी परियोजना का शिलान्यास अगले महीने मार्च 2025 में होगा। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मांगा गया है। संभावना है कि अगले सप्ताह शिलान्यास कार्यक्रम की तिथि निर्धारित हो जाएगी। फिल्म सिटी के विकासकर्ता कंपनी की तरफ से फिल्म सिटी में फेज के हिसाब से होने वाले लेआउट प्लान व डिजाइन बनकर तैयार है और इसे यमुना प्राधिकरण में जमा करा दिया गया है।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। इसका निर्माण फिल्म निमार्ता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स रियल एस्टेट कंपनी भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर करेगी। इसके लिए यमुना प्राधिकरण के साथ एमओयू हो चुका है। सबसे ज्यादा राजस्व के हिसाब से बोली लगाने पर बोनी कपूर की कंपनी को फिल्म सिटी निर्माण का टेंडर दिया गया था। फिल्म सिटी को अगले तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगी। पहले चरण में 230 एकड़ में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फिल्म सिटी का निर्माण कराया जाएगा। फिल्म सिटी के निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश में फिल्मों, धारावाहिक और वेब सीरीज की शूटिंग संभव होगी। इससे स्थानीय कलाकारों को एक मंच मिल सकेगा।
फिल्म सिटी में स्टेट आॅफ आर्ट स्टूडियो, आउटडोर सेट और शूटिंग विलेज के अलावा कई ऐसी सुविधाएं होंगी जो किसी और जगह उपलब्ध नहीं होंगी। पोस्ट प्रोडक्शन के क्षेत्र में वीएफएक्स स्टूडियो बनाए जाएंगे। वीडियो एडिटिंग सहित अन्य तकनीकी पक्ष भी सर्वोत्तम होगा। यहां पर ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा जो नवीनतम और पूरी तरह से हाईटेक होगा। फिल्म सिटी में थीम बेस्ड एम्यूजमेंट पार्क बनेगा। जिसमें भारतीय सनातन संस्कृति की झलक दिखाई देगी। फिल्म सिटी को सात जोन में बांटकर विकसित किया जाएगा। 230 एकड़ में विकसित होने वाली फिल्म सिटी में एक सिग्नेचर टॉवर होगा। इसमें आर्ब्जवेशन डेक, एम्फीथिएटर और फिल्म म्यूजियम होगा।
फिल्म सिटी को सात जोन में बांटकर विकास काराया जाएगा। फिल्म सिटी के प्रवेश द्वार के पास जोन-1 होगा। यह 10 एकड़ में होगा। इसमें प्रशासनिक और क्रिएटिव हब होगा। इसमें सिग्नेचर टॉवर होगा। इससे शहर के कई क्षेत्र देखे जा सकते हैं। यहां आर्ब्जवेशन डेक, एम्फीथिएटर, फिल्म म्यूजियम, हेलीपैड, थिएटर और एम्फीथिएटर के साथ इको-सिनेमा सेंटर होगा। सिग्नेचर टॉवर के पास स्वचालित पार्किंग सिस्टम और सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। टावर की निचली मंजिलों में व्यावसायिक और मनोरंजन स्थान, बुटीक स्टोर, सिनेमा मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां आदि बनाए जाएंगे। बीच में कार्यालय और आवासीय सुइट्स, धार्मिक स्थान और स्काई गार्डन होंगे। टॉवर की ऊपरी मंजिलों में साउंड स्टूडियो, साउंडप्रूफ रिकॉर्डिंग स्टूडियो, सुइट्स, निजी स्क्रीनिंग रूम और पोस्ट-प्रोडक्शन होगा। टावर की शीर्ष मंजिल पर अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, कार्यस्थल और स्टूडियो बनाए जाएंगे। पेंटहाउस, सेलिब्रिटी क्लब, हेलीपैड, सिनेमाई पुस्तकालय और प्रयोगशाला भी होंगे। जोन-2 को 60 एकड़ में रखा गया है। इसमें प्रोडक्शन हाउस और स्टूडियो होंगे। यह प्रशासनिक ब्लॉक के पास होगा। केंद्र में ओपन स्ट्रक्चर स्टूडियो और साउंड स्टेज बनाए जाएंगे। इसके चारों ओर आउटडोर सेट बनाए जाएंगे। स्टूडियो के पास पोस्ट-प्रोडक्शन हाउस और वर्कशॉप होंगे। यहीं पर फिल्म एकेडमी और रिसर्च लाइब्रेरी होगी। हॉलीवुड और बॉलीवुड शैली के सेट वाले खुले ढांचे वाले स्टूडियो और आउटडोर सेट विकसित किए जाएंगे। ये फिल्म परियोजनाओं के लिए उपयुक्त बनाएंगे।
प्रदेश के कई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगी यीडा की फिल्म सिटी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे और राजमार्गों से जुड़ेगी। इससे न केवल स्थानीय बल्कि देश-विदेश के सैलानियों व फिल्म निमातार्ओं के लिए आना आसान रहेगा। फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए 21वें किलोमीटर पर इंटरचेंज प्रस्तावित है। यह इंटरचेंज 480 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा होगा। इससे नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर और आगरा, मथुरा के लोगों के लिए फिल्म सिटी तक सीधी पहुंच संभव होगी। यह फिल्म सिटी ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे के 11वें किमी पर इंटरचेंज बनने जा रहा है। प्रोजेक्ट के पहले चरण में 230 एकड़ क्षेत्र में तीन वर्षों के भीतर आवश्यक फिल्म-संबंधित सुविधाओं और एक फिल्म संस्थान की स्थापना की जाएगी। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य ग्रेटर नोएडा में बनने वाली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे और राजमार्गों से जोड़कर इसे एक प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जिससे क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी के लिए बनेंगे दो इंटरचेंज
फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से डॉयरेक्ट जोड़ने के लिए दोनों तरफ दो इंटरचेंज बनेंगे। दोनों इंटरचेंज 480 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़े होंगे। यमुना प्राधिकरण ने दोनों इंटरचेंज के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एजेंसी चयन के बाद काम शुरू होगा। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा जिससे कि फिल्म सिटी के निर्माण कार्य में किसी तरह की परेशानी ना हो। यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 21 किलोमीटर पर दो इंटरचेंज बनेंगे। दोनों इंटरचेंज भाईपुर गांव में बनेंगे। यहां पहले से अंडरपास बना हुआ है। ऐसे में वाहनों को उतरने के साथ ही एक्सप्रेसवे पर चढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। दोनों तरफ इंटरचेंज तीन-तीन लेन के होंगे। फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल से पहले उतरने और चढ़ने की व्यवस्था नहीं है। नए इंटरचेंज के बनने से 21 किलोमीटर पर ही एक्सप्रेसवे पर बिना टोल उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी।
————-

















