महेंद्र सिंह तंवर बने संत कबीर नगर के DM बदले गए कई जिलों के जिलाधिकारी

-उत्तर प्रदेश सरकार ने किए एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले

उदय भूमि ब्यूरो
लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों के डीएम बदल डाले। शुक्रवार सुबह 3 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर सूची प्रकाशित हुई। वहीं शाम को एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई। शासन द्वारा जारी नई लिस्ट में कई जिलों के जिला अधिकारी बदलकर वहां नए अधिकारी की तैनाती की गई है। 2015 बैच के तेज तर्रार युवा आईएएस महेंद्र सिंह तंवर को संत कबीर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। महेंद्र सिंह तंवर वर्तमान में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। गोरखपुर से पहले वह गाजियाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर थे। गाजियाबाद और गोरखपुर में महेंद्र सिंह तंवर के कार्यकाल के दौरान कई शानदार काम किए गए और शासन स्तर पर उसकी प्रशंसा की गई।

कोरोना संकट की दूसरी लहर में जब गाजियाबाद में ऑक्सीजन को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ था। उस समय महेंद्र सिंह तंवर द्वारा बनाए गए ऑक्सीजन ऑडिट फार्मूले से न सिर्फ गाजियाबाद बल्कि पूरे प्रदेश में हजारों लोगों की जान बची। रियल टाइम ऑक्सीजन ऑडिट से प्रदेश के सभी हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन की किल्लत दूर हुई और संकट से निपटने में बड़ी मदद मिली। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में भी महेंद्र सिंह तंवर का शानदार कार्यकाल रहा है। 1 वर्ष के उपाध्यक्ष के कार्यकाल में जीडीए की सेहत सुधारने के साथ लोगों को आवास उपलब्ध कराने और प्राधिकरण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने को लेकर उन्होंने खास काम किया। महेंद्र सिंह तंवर के कार्यों की गूंज शासन तक पहुंची। उनके कार्यों को देखकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण में चार्ज संभालते ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण के विकास को जहां उन्होंने नई उड़ान दी। वहीं वहां की व्यवस्थाओं मेंं सुधार किया। जिससे प्राधिकरण में आने वाली सभी समस्याओं का कम समय में निस्तारण हो सकें।

वहीं सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया है। वह साल 1996 बैच के हैं। इसी प्रकार नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वह 1992 बैच के ऑफिसर हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हेमंत राव को राजस्व परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल 30 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए थे।

इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

उमेश मिश्र (IAS 2012) DM बिजनौर को DM कुशीनगर बनाया गया।

महेंद्र सिंह तँवर (IAS 2015) VC गोरखपुर प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर बनाया गया।

रवींद्र कुमार मन्दार (IAS 2013) DM रामपुर को DM बिजनौर बनाया गया।

प्रियंका निरंजन IAS 2013) DM बस्ती को मिर्ज़ापुर का DM बनाया गया।

अंकित अग्रवाल (IAS 2012) DM एटा को DM रामपुर बनाया गया।

प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) CEO BIDA को DM एटा बनाया गया।

अक्षय त्रिपाठी (IAS 2014) विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स को कानपुर देहात का DM बनाया गया।