आपके घर का अनुपयोगी सामान जरूरतमंद के आ सकता है काम: विक्रमादित्य सिंह मलिक

-ट्रिपल आर योजना के लिए टीम को नगर आयुक्त ने किया मोटिवेट
-स्लम एरिया में बांटी एकत्र पुरानी वस्तुएं, वेस्ट बना बेस्ट

गाजियाबाद। दिवाली की सफाई के दौरान सामने आने वाले आपके अनुपयोगी सामानों से जरूरतमंदों की दिवाली मनेगी। इसके लिए आप इन सामानों को एकत्रित रखें। इसमें कपड़े, खिलौने, जूते या घरेलू उपयोग की कोई भी सामान हो सकती है। इन सामानों को एकत्रित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने नगर निगम की टीम खुद आपके द्वार आएगी। नगर निगम की ओर से शुरु की गई ट्रिपल आर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) योजना सफल हो रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की नेतृत्व में समस्त जोन के अंतर्गत अनुपयोगी वस्तुओं को एकत्र किया जा रहा है, ऐसी वस्तुएं जो किसी के लिए अनउपयोगी है उनको एकत्र कर ऐसे स्थान पर वितरित की जा रही हैं जहां के लिए वह उपयोगी हैं। इसमें एनजीओ पदाधिकारी शहर के जागरूक निवासियों एवं कई विद्यार्थियों का भी सहयोग मिल रहा है।

नगर आयुक्त के मोटिवेशन से नगर निगम की टीम ट्रिपल आर योजना में बेहतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में विवेकानंद नगर स्थित स्लम एरिया में जाकर, वहां रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों को किताबें, कपड़े, जूते व अन्य पुरानी वस्तुओं को वितरित किया गया। जिनको पाकर बच्चे काफी खुश हुए, उन पुरानी वस्तुओं को लेकर उनका सदुपयोग करने के लिए उत्साह दिखाया। नो थ्रो योजना के अभियान में इंडस वैली स्कूल के विद्यार्थी एवं नीव शक्ति संस्था व एचएमएस के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही उपस्थित जनों को नो थ्रो योजना के प्रति जागरूक भी किया गया ट्रिपल आर के बारे में बताया गया।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार लगातार ट्रिपल आर अभियान चल रहा है। त्योहारों के टाइम पर अधिकांश शहर निवासी अपने अनुपयोगी वस्तुओं को पहले फेंक दिया करते थे। मगर अब जागरूक होने के उपरांत वही वास्तु नगर निगम को सौंप रहे हैं। ताकि उसको सदुपयोग वाले स्थान पर पहुंचा जा सकें। इस मुहिम में कई सामाजिक संस्थाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा शहर में जिन लोगों के घरों में अनुपयोगी वस्तुएं हैं, वह नगर निगम को सौंप सकते हैं। जिसे वह जरूरतमंदों तक पहुंचा कर उनके जीवन में चार चांद लगा सकते हैं। इनमें किताबों से लेकर तमाम ऐसी वस्तुएं शामिल हैं, जो दूसरों के जीवन में आनंद पहुंचा सकती हैं।

IAS Vikramditya Singh Malik
विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त

नगर आयुक्त की शहर वासियों से अपील
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा शहर वासियों से लगातार अपील की जा रही है कि वह अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में ना फेंके बल्कि नगर निगम टीम को सौंप दें। घर में सालों साल पड़ी कई अनुपयोगी चीजें बेकार हो जाती हैं। बाद में लोग उसे कूड़ेदान में फेंक आते हैं। इससे शहर में कचरा भी बढ़ता है और चीजें किसी के उपयोग में भी नहीं आती हैं। ऐसी जरूरतमंद वस्तुएं जो लोगों के काम आ सकती है परन्तु वह आपके लिए वस्तुएं अब कबाड़ हो चुकी हैं, कृपया उन्हें इधर- उधर वार्ड में फेंकने से सफाई व्यवस्था में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अत: नगर को स्वच्छ बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उन वस्तुओं को नगर निगम को सौंपे। नगर निगम की टीम आपके द्वारा दिए गए अनुपयोगी सामान को उस व्यक्ति को देगी, जिसके लिए वह उपयोगी है। साथ ही वेस्ट से बेस्ट की मुहिम में सहयोग करें। शहर में जागरूक निवासियों द्वारा नगर निगम का सहयोग किया जा रहा है। इस प्रकार की योजना से कचरे की सृजन में भी गिरावट आएगी, ट्रिपल आर योजना में जनप्रतिनिधि भी उत्साहित होकर सहयोग कर रहे हैं, जो की सराहनीय हैं।