CEO डॉ. अरुणवीर सिंह से मिला निर्देश बुलडोजर लेकर पहुंचे OSD शैलेंद्र सिंह अवैध कालोनी काटने वालों पर बरपाया कहर

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में काटी जा रही है अवैध कॉलोनी की शिकायतों को सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने ओएसडी शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्रवाई का निर्देश दिया। सीईओ के निर्देश पर शैलेंद्र सिंह बुलडोजर लेकर पहुंचे। मथुरा जिले के पानी गांव बांगर मैं काटी जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। यहां 16 हेक्टेयर में कालोनी काटी जा रही थी। जमीन की कीमत लगभग 246 करोड़ रुपये है।

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनी को लेकर कार्यवाही तेज हो गई है। प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को 16 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर काटी जा रही कालोनियों को ढहा दिया गया। वहां चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। लोगों से अपील की है कि ऐसी कॉलोनी में प्लॉट की खरीदारी ना करें। अगर ऐसा करते हैं तो इसके लिए वह स्वत जिम्मेदार होंगे।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में काटी जा रही है अवैध कॉलोनी को लेकर शिकायत पहुंच रही थी। इन शिकायतों को यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने इसके लिए टीम गठित की। ओएसडी शैलेंद्र सिंह की अगवाई में टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई शुरू कर दी। मथुरा जिले के पानी गांव बांगर मैं काटी जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इन कॉलोनी को गिरा दिया गया। यह जमीन 246 करोड़ रुपये की है। सीईओ ने कहा कि अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी कॉलोनी में प्लॉट ना खरीदे। इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।