नशे में धुत 3 दोस्तों ने जंगल में ले जाकर पहले किया कुकर्म फिर दी दर्दनाक मौत

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय दिव्यांग किशोर की कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए मधुबन-बापूधाम पुलिस ने आरोपी तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पहले दिव्यांग किशोर को बहला फुसलाकर अपने ऑटो में बैठाया और उसके बाद उसे जंगल में ले जाकर कुकर्म किया। जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उन्हें लगा यह किसी को बता देगा। जिस पर उसकी गला दबाकर हत्या कर फरार हो गए थे।
कवि नगर थाने में शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी (नगर) निपुण अग्रवाल ने एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव की मौजूदगी में बताया कि मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में एक परिवार रहता है।

इस परिवार का 17 वर्षीय किशोर 10 अप्रैल को लापता हो गया। पता चला कि काशीराम कॉलोनी में ही रहने वाले तीन लड़के उसको नहाने के बहाने मुरादनगर गंगनहर पर ले गए थे। गंगनहर पर तीनों लड़कों ने नहाते हुए शोर मचाया कि उनका एक दोस्त डूब गया है। निजी गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 13 अप्रैल को पीडि़त के पिता ने थाना मधुबन बापूधाम में बेटे के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को इस मामले में कांशीराम कॉलोनी के भारत पुत्र ललतू प्रसाद, शिवम अग्रवाल पुत्र नंद किशोर अग्रवाल एवं महेश पुत्र सुनील निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 10 अप्रैल को तीनों ने पहले साथ बैठक शराब पी। जिसके बाद मन में गलत विचार आने लगे।

उन्होंने किशोर को रोड पर खड़ा हुआ देख नहाने के बहाने मुरादनगर गंगनहर के किनारे नूरपुर के रास्ते जंगल में ले गए। जंगल में ले जाकर वहां उसके साथ पहले कुकर्म किया। जिसके बाद किशोर की हालत बिगड़ गई। आरोपियों का लगा यह सब घर जाकर बता देगा और हम पकड़े जाएंगे। इसी डर से तीनों किशोर की गर्दन दबाकर पहले उसकी हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया। फिर सबको गुमराह करने के लिए आरोपियों ने गंगनहर में नहाते वक्त उसके डूब जाने का हल्ला भी मचाया। जिनकी निशानेदही पर घटना में प्रयुक्त एक ऑटो लोडर, मृतक के कपडे (पैन्ट, शर्ट), मृतक के 1 जोडी चप्पल, मृतक की 1 घडी, मृतक का स्टील का कडा बरामद कर लिया गया है।