कार्यों मे मिली लापरवाही तो होगी कार्रवाई, नगर आयुक्त का निरीक्षण जारी

नगर आयुक्त के निरीक्षण से अधिकारियों की कार्यशैली की बढ़ रही रफ्तार

गाजियाबाद। नगर निगम की योजनाओं व शहर की स्वच्छता कि स्थिति को देखने के लिए इन दिनों नगर आयुक्त निरीक्षण कर रहे है। नगर आयुक्त के निरीक्षण का कोई समय नही है। वह किसी भी वक्त कहीं भी स्थिति का जायजा लेने पहुंच जाते है। यह इसलिए कि नगर निगम द्वारा संचलित योजनाओं पर कार्य हो रहा है कि नही और शहर की स्वच्छता को लेकर निगम के अधिकारी और कर्मचारी कितने संजीदा है। नगर आयुक्त के लगातार हो रहे निरीक्षण से अधिकारी व कर्मचारी भी अपने कार्य को बेहतर तरीके से कर रहे है। नगर आयुक्त के निरीक्षण में अभी तक किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की कार्यवाही में लापरवाही उजागर नही है। जिससे साबित होता है कि जितने नगर आयुक्त अपने कार्यों को लेकर गंभीर रहते है। उतने ही अधिकारी व कर्मचारी भी कार्य को लेकर सतर्क है।

नगर आयुक्त ने कहा शहर की स्वच्छता व बेहतर सफाई प्रबंधन हमारा प्रथम दायित्व होना चाहिए। साफ-सुथरे शहर से ही उसकी विशिष्ट पहचान बनती है। स्वच्छता के क्षेत्र में अपने गाजियाबाद शहर को उच्च पायदान पर पहुंचाने का हम सबका सपना होना चाहिए तथा उस सपने को साकार करने के लिए पूरी इच्छाशक्ति व समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का जज्बा भी। जब तक हम अपने कार्यों को नही समझेंगे तब तक कोई भी कार्य सफल नही हो सकता है। नगर निगम के कार्यों से शहर वासियों को सहूलियत मिल रही है। जो कि एक निगम की कुशल कार्यवाही को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा किसी भी कार्य में कोई लापरवाही बर्दास्त नही होगी। जो भी कार्यांे में खामियां है, उसका तत्काल सुधार किया जाए।

मंगलवार सुबह नगर आयुक्त इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे वहां पर समस्त संबंधित स्टाफ मौजूद रहा और प्रतिदिन सुनी जाने वाली शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद कूड़ा कलेक्शन प्रबंधन के विषय में विस्तृत चर्चा संबंधित से की गई। जिसमें कचरा पृथक्करण को लेकर नगर आयुक्त ने प्रत्येक वार्ड की जानकारी मौके पर मांगी। साथ ही बेहतर कार्य करने वालों को मोटिवेट भी किया। निरीक्षण के क्रम में ही नगर आयुक्त रमते राम रोड स्थित पार्किंग पर भी पहुंचे। वहां पर उन्होंने पार्किंग स्थल पर जाकर खड़े हुए वाहनों को देखा और किस क्रम में पार्किंग स्थलों पर कार्यवाही चल रही है उसकी विस्तृत जानकारी उपस्थित जन से ली।

नगर आयुक्त का सरप्राइज विजिट से अधिकारी हो रहे सरप्राइज
नगर आयुक्त की औचक निरीक्षण की कार्यवाही से निगम अधिकारियों की कार्यवाही की रफ्तार बढ़ गई है। ऐसा देखने में आ रहा है कि शहर हित में होने वाले प्रतिदिन के कार्यों में भी तेजी दिखाई दे रही है। चाहे फिर कार्य कूड़ा उठान का हो, पानी के छिड़काव का हो, लाइटों की मरम्मत का हो, उद्यान संबंधित पार्कों की सफाई व पौधों कटाई छटाई का हो या फिर अन्य योजनाएं जो निगम की चल रही हैं। उनका हो सभी में पारदर्शिता तथा कार्य शैली में बेहतर प्रयास चल रहा है। कहीं ना कहीं नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण का ही प्रभाव है बिना किसी अधिकारी को सूचना दिए नगर आयुक्त उसके कार्य स्थल पर जायजा लेने निकल जाते हैं।

जिससे अधिकारी मौके पर अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाते हुए कार्य करते हुए दिखाई देते है। मौके पर पहुंच जाने के बाद संबंधित विभाग और अधिकारियों को जानकारी प्राप्त होती है। तो उन्हें बहुत ही आश्चर्य होता है, इसीलिए प्रतिदिन नगर निगम की सुविधाओं में औचक निरीक्षण का असर दिखाई दे रहा है। शहर हित में नगर निगम की ऐसी बेहतर कार्यवाही से शहर वासियों को लाभ प्राप्त हो रहा है। जिसमें जनप्रतिनिधियों का विशेष नगर निगम को प्राप्त हो रहा है।