पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने बनाई रणनीति, संगठन का किया विस्तार

-व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक जुट हो सभी शिक्षक/कर्मचारी संगठन: मनीष शर्मा

गाजियाबाद। श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज कालका गढ़ी चौक के पास अटेवा (ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) पेंशन बचाओ मंच जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के आयोजन का मुख्य विषय जनपद में अटेवा को गति प्रदान कराना रहा, साथ ही साथ अन्य विषय पर भी चर्चा की गई बैठक की अध्यक्षता राज किशोर मिश्रा प्रवक्ता एमएच कॉलेज की बैठक जनपद गाजियाबाद की समस्त कार्यकारिणी एवं समस्त ब्लॉकों से कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें जागरूकता अभियान सदस्यता अभियान, ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप पर सभी पदाधिकारी सक्रिय हो, अधिक से अधिक एनपीएस वालों को व्हाट्सएप के माध्यम से ग्रुप में जोड़ा जाए, सामूहिक अवकाश लेकर सदस्य अभियान चलाया जाए, विजय कुमार बंधु से समय लेकर मेरठ मंडल अधिवेशन जनपद गाजियाबाद में कराया जाए, समस्त कार्यकारणी के पदों को शीघ्रता से भरा जाए, समस्त पदाधिकारी अपने पद के अनुसार कार्य को गति प्रदान करें, प्रचार सामग्री पर जल्द से जल्द काम किया जाए, जिला उपाध्यक्ष रामशेष वर्मा ने सुझाव दिया कि अलग-अलग विभागों के प्रकोष्ठ बनाकर पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाई जाए, इससे एनपीएस अभियान की सक्रियता बढ़ेगी, सदस्यता फॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक एनपीएस कर्मियों को सभी विभागों से अटेवा से जोड़ा जाए, इस अभियान से जनबल अटेवा को प्राप्त होगा।

उपरोक्त दोनों सुझावों को तत्काल मान लिया गया। कार्यकारिणी की बैठक में जिला संरक्षक सुधीर त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम शेष वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आरती वर्मा, जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ मीनू शर्मा, संगठन मंत्री एसपी सिंह माध्यमिक, संगठन मंत्री सीमा भढ़ाना (बेसिक), संयुक्त मंत्री बीएल जायसवाल माध्यमिक, जिला प्रवक्ता अजय गहलोत बेसिक, सूरज भान यादव, जिला ऑडिटर मनोज रोहिल्ला, ब्लॉक अध्यक्ष लोनी पारस गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर राजपाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महानगर गाजियाबाद अमित त्यागी, जिला प्रवक्ता मोहम्मद अब्बास, सूरज भान यादव भोजपुर, ब्लाक कार्यकारिणी से राकेश कुमार संयुक्त मंत्री भोजपुर बेसिक, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष भोजपुर जयवर्धन सिंह, राजकुमार यादव संगठन मंत्री माध्यमिक भोजपुर, विनोद कुमार कोषाध्यक्ष महानगर गाजियाबाद, ब्लॉक ब्लॉक महामंत्री लोनी रिंकी गुप्ता, ब्लॉक संगठन मंत्री लोनी रेखा शर्मा एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

बैठक की समस्त व्यवस्था जिला उपाध्यक्ष राम शेष वर्मा जी करवाई। ब्लॉक संरक्षक भोजपुर संजय शर्मा ने ऑनलाइन मीटिंग में उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक के लिए गोविंद कुमार सिंह (उप प्रधानाचार्य, श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज) के सहयोग के लिए विशेष आभार। मंच का संचालन जिलाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने किया। वहीं कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अटेवा कार्यकारणी लोनी ब्लॉक अध्यक्ष पारस गोस्वामी, अटेवा ब्लॉक महामंत्री रिंकी गुप्ता, अटेवा ब्लॉक कोषाध्यक्ष सैमसन, अटेवा ब्लॉक उपाध्यक्ष (बेसिक) विनोद यादव, अटेवा ब्लॉक उपाध्यक्ष राशिद हुसैन, संगठन मंत्री (बेसिक) विकास शर्मा, संयुक्त मंत्री (बेसिक) रेखा शर्मा को नियुक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा पहले सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद की फिर वेतन आयोग खत्म किया अब एक एक करके सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। अब हमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए पुन सड़कों पर उतरना होगा, तभी सरकार हमारी बात सुनेगी। सभी शिक्षक/कर्मचारी संगठन व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर एक मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक मंच पर आकर आवाज बुलंद करें तो सरकार निश्चित रूप से हमारी मांग मानेगी। जिला संरक्षक सुधीर त्यागी ने कहा वर्तमान चुनाव में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका हो गई है। चुनाव आयोग के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षक-कर्मचारी और भी ज्यादा महत्वपूर्ण और निर्णायक हो गया है। इसीलिए शिक्षक-कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा के बैनर तले विभिन्न माध्यमों से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।