विद्युत कर्मचारियों ने सभा आयोजित कर जताया विरोध

10 अगस्त के कार्य बहिष्कार स्थगन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में हुआ पॉवर सेक्टर बचाओ विरोध सभा विद्युत कर्मचारियों के संघर्ष समिति के केंद्रीय कार्यकारिणी में केंद्रीय वित्त मंत्री आरके सिंह द्वारा बयान जारी करने के बाद कार्य बहिष्कार कार्यक्रम स्थगित किया। विद्युत कर्मचारियों ने सभी परियोजना एवं जनपद मुख्यालयों पर 1 घंटे तक विरोध सभा आयोजित कर अपना विरोध जताया। लखनऊ में शक्ति भवन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। गाजियाबाद राजनगर स्थित चीफ इंजीनियर ऑफिस पर विद्युत कर्मचारियों ने दोपहर में 1 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया।
उदय भूमि ब्यूरो 
गाजियाबाद। इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 को संसद के मौजूदा मानसून सत्र में रखे जाने की घोषणा के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा 10 अगस्त को किये जाने वाले एक दिन के कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विद्युत कर्मचारियों के संघर्ष समिति के केंद्रीय कार्यकारिणी में केंद्रीय वित्त मंत्री आरके सिंह द्वारा बयान जारी करने के बाद कार्य बहिष्कार कार्यक्रम स्थगित किया। विद्युत कर्मचारियों ने सभी परियोजना एवं जनपद मुख्यालयों पर 1 घंटे तक विरोध सभा आयोजित कर अपना विरोध जताया। लखनऊ में शक्ति भवन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। गाजियाबाद राजनगर स्थित चीफ इंजीनियर ऑफिस पर विद्युत कर्मचारियों ने दोपहर में 1 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया।
bijli-protest
कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय इस आधार पर लिया गया कि केंद्रीय वित्त मंत्री आरके सिंह ने यह वक्तव्य दिया है कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 अभी कैबिनेट से पारित नहीं हुआ है। ऐसे में संघर्ष समिति ने यह निर्णय लिया कि कार्य बहिष्कार को स्थगित कर दिया जाए लेकिन केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में 10 अगस्त को समस्त परियोजनाओं एवं जनपद मुख्यालयों पर विरोध सभायें कर “पॉवर सेक्टर बचाओ दिवस” मनाया जाए। इसी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद में चीफ इंजीनियर ऑफिस पर दोपहर 4 बजे से 5 बजे तक विरोध सभा आयोजित की गई।