शराब माफिया का सिंडिकेट तोडऩे पर अमादा आबकारी विभाग

-होने नही दिया जाएगा अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्री: राकेश कुमार सिंह

गाजियाबाद। जनपद में कच्ची शराब, हरियाणा की शराब की तस्करी व नकली शराब रोकने के लिए समय-समय पर प्रयास किए जाते रहे हैं। शराब कारोबारियों का सिंडिकेट तोडऩे के लिए आबकारी विभाग द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है। कई प्रयासों में आबकारी विभाग को सफलता भी हासिल हुई है। जहरीली और अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। चेकिंग अभियान 24 घंटे चलाने के साथ नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों द्वारा होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थलों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा अवैध शराब के निर्माण और इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
आबकारी आयुक्त डॉ. सेंथिल पांडियन सी एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी पवन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुरूवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरूवार को जिले में आबकारी निरीक्षक एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। सेक्टर-1 आबकारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा, सेक्टर-4 आबकारी निरीक्षक आशीष पांडेय, सेक्टर-6 आबकारी निरीक्षक अरूण कुमार ने पुलिस टीम के साथ अवैध रूप से शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध ढाबों पर चेकिंग की गई।जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब बनाने, उसकी बिक्री व तस्करी के खिलाफ विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। शराब की दुकानों पर लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और बोतलों के बार कोड भी चेक किए। दुकान मालिक को कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए। वहीं, ढाबों और शराब दुकानों पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में लगतार शराब के ठेकों और अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अनुज्ञापियों को हिदायत दी कि शराब की अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कहीं से किसी प्रकार की कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई। अवैध शराब की बिक्री रोकने और वैध शराब की बिक्री सुनिश्चित कर राजस्व बढ़ाने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। इससे पहले टीम द्वारा नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबो पर औचक निरीक्षण किया गया। ढाबा संचालकों को किसी भी हालत में अवैध रूप से मदिरा बिक्री एवं ग्राहकों को मदिरा न परोसने की हिदायत दी गई।