कौशांबी में नम आंखों से गणपति बप्पा को दी भावभीनी विदाई

गाजियाबाद। श्रद्धालुओं ने गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन महानगर के विभिन्न जलाशयों में किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों एवं बैंड की धुन से वातावरण गुंजायमान रहा। वहीं कई स्थानों पर लगे पंडालों में विराजमान गणेश प्रतिमाओं को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जित किया जाएगा। प्रात: विभिन्न गणेश प्रतिमा पंडालों में हवन-पूजन, कन्या भोज सहित अन्य कार्यक्रम हुए। इसके पश्चात रंग-बिरंगे पुष्पों व गुब्बारों से युक्त ट्रैैक्टर व ठेलों पर बनाए सिंहासनों पर भगवान विनायक की मनोहारी प्रतिमाएं विराजमान की गईं।

आरती कर ‘एक दो तीन चार गणपति की जय जयकार ‘गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवा, महिलाएं व बच्चे बैंड बाजों व ढोल की धुन पर नृत्य कर रहे थे। कौशांबी डी ब्लॉक स्थित सुनील गांधी समाजसेवी सुनील गांधी द्वारा अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन गंग नहर डासना में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल, निवर्तमान पार्षद डॉ मनोज गोयल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आशीष गौड़, प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, सीएस गुप्ता, नरेश मिगलानी, राजन मल्होत्रा, विजय गांधी, आरती गांधी, रेखा मल्होत्रा, अजय, आनंद, नीती गौर, रीना मिगलानी, मंजू, मोनिका, राजेंद्र गोयल सहित क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।