पौधों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी: ठाकुर संजय सिंह

-पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गाजियाबाद। पेड़-पौधे ही पर्यावरण के रक्षक होने के साथ उनको स्वच्छ भी बनाते हैं। इसके बिना कोई भी अपने जीवन की संभावना नहीं कर सकता है। इसलिए लोगों को पेड़-पौधों को लगाने के लिए आगे आना चाहिए। लेकिन वर्तमान में लोग अपने भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए जंगल काटकर इस धरती को पेड़ विहीन बना रहे हैं। यह बातें विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधा लगाते हुए पूर्व पार्षद प्रत्याशी एवं युवा समाजसेवी ठाकुर संजय सिंह ने कहीं। उन्होने कहा मानव-प्रकृति संबंध आदिकाल से रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज्यिां और अनाज मिला। शरीर ढकने के लिए वस्त्र मिले। घर बनाने के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है। इसके बिना कोई एक पल भी जिदा नहीं रह सकता। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों की पूजा होती है। यही कारण है कि समाज में आज भी बुद्धिजीवी पेड़ पौधे लगाने की ओर हर समय संजीदगी दिखाते हैं। ठाकुर संजय सिंह ने कहा लोगों का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे जरूर लगाएं। साथ ही लगाए गए पौधों की तब-तक सुरक्षा करें जब-तक वे बड़े नहीं हो जाते हैं। यह सब काम समाज को जागरूक किए बगैर नहीं हो सकता है। लोगों से आह्वान किया की घर के पास या फिर पार्क मेंं एक-एक पौधा जरूर लगाए ताकि हम अपने आने वाले कल को सुनहरा बना सके। पौधा लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करें। पर्यावरण पर जागरूकता का सदेंश देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हमे अधिक से अधिक से वृक्षारोपण करना चाहिए। इस दौैरान उन्होने फलदार एवं छायादार के पांच पौधे रोपित करते हुए उनकी देखभाल का संकल्प लिया।