एसडीएम का निरीक्षण, कई के खिलाफ कार्रवाई

नाजिर को कारण बताओ नोटिस, निरीक्षक का कटेगा वेतन

गाजियाबाद। गांधीनगर स्थित सदर तहसील में नजारत में आरटीआई से संबंधित 23 फरवरी को एक सफ्ताह के विलंब से दर्ज करने पर नायब नाजिर को एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है,वहीं,राजस्व निरीक्षक कार्यालय ओमपाल सिंह द्वारा वाद फाइल में पारित आदेश को विलंब से आर-6 रजिस्टर में दर्ज किए जाने को लेकर उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के  निर्देश पर सोमवार को छुट्टी से लौटने के बाद एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद सदर तहसील कार्यालय मेंं पटल का औचक निरीक्षण किया। नजारत पटल में नायब नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं,भूलेख अनुभाग में निरीक्षण के दौरान आर-6 रजिस्टर में अमल दरामद किए जाने वाले हस्ताक्षर के नीचे दिनांक अंकित नहीं की जा रही है,इस पर राजस्व निरीक्षक ओमपाल सिंह का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इसके अलावा जनहित गारंटी अधिनियम के तहत जारी किए जाने वाले जाति,आय,निवास,हैसियत प्रमाण पत्रों के आवेदनों का निस्तारण समय पर नहीं किए जाने पर राजस्व लिपिक अंकित मलिक को कठोर चेतावनी देते हुए सदर तहसीलदार प्रवर्धन शर्मा को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा 30 दिन के भीतर सभी आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करें। एसडीएम ने कोर्ट में पुराने वादों की समीक्षा की।जिनमें तीन पुराने वाद वर्ष-2016 से 2018 के हे,इनका तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील मे महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर शिकायत पेटिका को खोलकर देखा। पेटिका में कोई शिकायत नहीं मिली। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला हेल्प डेस्क का प्रचार-प्रचार सुनिश्चित कराएं। महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी रोस्टर बनाकर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराएं।इसके लिए नायब तहसीलदार को नोडल नामित किया गया।