दिल्ली में नगर आयुक्त ने दिया ग्रीन म्यूनिसिपल बॉन्ड का प्रेजेंटेशन

-320 करोड़ रुपए की लागत से टर्सिरी प्लांट का होगा निर्माण

गाजियाबाद। दिल्ली स्थित ललित होटल में सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) द्वारा आयोजित म्यूनिसिपल बॉन्ड कार्यशाला में नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने देश के पहले ग्रीन म्यूनिसिपल बॉन्ड का प्रेजेंटेशन दिया। नगर निगम द्वारा 150 करोड़ रुपए का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी किए जाने के चलते इंदिरापुरम में करीब 320 करोड़ रुपए की लागत से टर्सिरी प्लांट यानी कि रिसाइकिल वॉटर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। नगर आयुक्त ने ग्रीन म्यूनिसिपल बॉन्ड के अनुभव उससे होने वाले लाभ एवं प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई। प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। जिसमें प्रोजेक्ट के माध्यम से किस प्रकार औद्योगिक इकाइयों को शोधित जल सुदृढ़ किए जाने का कार्य कराया जा रहा हैं।

नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि होटल में आयोजित कार्यशाला में ग्रीन म्यूनिसिपल बॉन्ड पर प्रेजेंटेशन दिया गया। उत्तर भारत के कई नगर निगम द्वारा कार्यशाला में भाग लिया गया। इसमें मार्च-2021 में जारी किए गए ग्रीन म्यूनिसिपल बॉन्ड के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें राजस्थान उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा आदि राज्यों के नगर निगम के अधिकारी, शासन से प्रतिनिधि एवं सेबी के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रीन म्यूनिसिपल बॉन्ड के तहत प्रोजेक्ट पर चल रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मार्च-2024 तक इंदिरापुरम में टर्सिरी प्लांट का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए इस पर तेजी से कार्य चल रहा है। कार्यशाला में इसकी जानकारी दी गई। भारत का पहला ग्रीन म्यूनिसिपल बॉन्ड है।इस पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों को शोधित जल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे औद्योगिक इकाइयों को लाभ प्राप्त होगा।नगर निगम के म्यूनिसिपल बॉन्ड सलाहाकर अनुराग समेत अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

नगर आयुक्त ने बताया कि इंदिरापुरम कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास टर्सिरी प्लांट बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को 40 एमएलडी क्षमता के लिए डिजाइन किया जा रहा है। ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड से 150 करोड़ रुपए जुटाकर नगर निगम पीपीपी मोड़ पर इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रहा है। देश का यह पहला प्रोजेक्ट है जिसे केंद्र सरकार मॉडल के तौर पर पेश कर रही है। उन्होंने बताया कि किसी तरह से सीवर के वेस्ट वॉटर को साफ  कर उसकी सप्लाई साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साईट-4 स्थित औद्योगिक इकाइयों में शोधित जल की सप्लाई की जाएगी।