NGO-मानव सेवा समिति ने 300 लोगों को वितरित किया भोजन

-जरूरतमंद लोगों की मदद से बढकर कोई सेवा नही: प्रदीप गुप्ता

NGO-गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर के बाद जनपद को अनलॉक हुए करीब एक माह हो गया, लेकिन लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए लोगों की मदद का सिलसिला अभी भी जारी है। मानव सेवा समिति गाजियाबाद द्वारा लॉकडाउन और अनलॉक में लगातार जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी है। जरूरतमंदों की हर संभव मदद के साथ उनके खाने की व्यवस्था भी कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भी मानव सेवा समिति ने शुक्र बाजार चौक गुप्ता एसोसिएट पर करीब 300 लोगों को भोजन वितरित किया। संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा हमारे पास साधन संपन्नता की कमी है पर इच्छा शक्ति की कमी नहीं है। उसी के बल पर कुछ लोगों के सहयोग से जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कुछ अच्छा करने की मन में इच्छा हो तो हमें उसी तरह के लोग मिलते चले जाते हैं। ऐसा मैंने खुद अनुभव किया है। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने से जो खुशी मुझे मिलती है। उसकी न तो मैं व्यख्या करना चाहती हूं और न ही वर्णन क्योंकि ये अनुभूति आपको खुद से प्राप्त करनी चाहिए। समिति के पदाधिकारियों की मदद से लॉकडाउन के समय से ही जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। लॉकडाउन भले ही खत्म हो चुका है। लेकिन आज भी गरीब तबके के लोग लॉकडाउन जैसी मार झेल रहे है। उनके पास ना तो अब नौकरी है और ना ही घर का खर्च चलाने के लिए पैसे है। ऐसे लोगों की मदद के लिए समिति ने संकल्प लिया है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव मित्तल, संरक्षक अनिल जैन, कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, वैशाली से शुभम और ऋषभ उपस्थित रहे।
भंडारे के मुख्य सहयोगी विरेंद्र कुमार शर्मा (दिल्ली प्रशासन में कार्यरत) रहे।