कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद जाकिर ने थामा आप का दामन

गाजियाबाद। नगर निगम के चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ निवर्तमान पार्षद जाकिर अली सैफी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप की प्रदेश प्रवक्ता तरूणिमा श्रीवास्तव व पूर्व विधायक एवं प्रभारी नितिन ने कहा कि कांग्रेस से मोहभंग होकर वरिष्ठ निवर्तमान पार्षद जाकिर अली सैफी पार्टी में शामिल हुए है। नगर निगम के वार्ड-95 से पार्षद रहे जाकिर अली सैफी चार बार के पार्षद रहे है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइंन करने पर जाकिर अली का माला पहनाकर स्वागत किया। जाकिर अली ने आप में शामिल होते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ में साथ नहीं मिला। कांग्रेस के लोगों ने कोई सहयोग नहीं दिया। अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर ही आप पार्टी में शामिल हुए है। भाजपा से सिर्फ केजरीवाल ही लड़ रहे है।