जीवन को सुुरक्षित रखने के लिए पौैधरोपण जरूरी: के.के शर्मा

-साई एन्क्लेव सोसाइटी नंदग्राम में पौैधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गाजियाबाद। जिस प्रकार जल ही जीवन है, उसी प्रकार पौधे भी हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा हैं। हम सभी को एकजुट होकर मिशन चलाना होगा और पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए दिन पर दिन हो रही पेड़ों की कटान को रोकना होगा। हमे अपने अगली पीढ़ी को कुछ देने के लिए अभी से सतर्क रहना होगा। अगर हम वर्तमान में नहीं संभले तो आने वाला समय काफी कष्टमय हो सकता है। आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए हमे अनिवार्य रूप से अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। यह बातें रविवार को साई एन्क्लेव सोसाइटी नंदग्राम में सोशल चौकीदार ट्रस्ट के संस्थापक के. के शर्मा ने पौधरोपण करते हुए कहीं। उन्होने कहा अब समय आ गया है कि अपनी आने वाली पीढी को बताया जाय कि हमे जीने के लिए पौधे लगाना कितना जरूरी है। जिस तरह मनुष्य के लिए भोजन और पानी जरूरी है उतनी ही जरूरत शुद्ध ऑक्सीजन की जरूरत है। यह तक भी संभव है जब हम अधिक से अधिक पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में मई, जून का महीना वृक्षारोपण के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जैसे कि हमारे यहां जुलाई, अगस्त और मार्च का महीना माना जाता है। इसीलिए विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए जाते है, लेकिन हमारे देश मे मई, जून बहुत गर्म समय होता है, इन दिनों जो पौधे लगाए जाते है। उनमें से 80 फिसदी मर जाते है क्योंकि उनके लिए हर दिन पानी चाहिए और वो हो नही पाता। हमारे देश मे पौधे लगाने का सबसे अच्छा समय जुलाई, अगस्त एवं मार्च का होता है। हम जितने पौधे विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाते है। उसके आधे भी अगर मानसून के समय लगाए तो सभी पौधे बिना देखभाल के बड़े हो जाएंगे। इस बार जुलाई, अगस्त में कल्पवृक्ष/पारिजात, अश्वत्थ (पीपल), सहजन एवं अमलताश के ही 1000 पौधे रोपित करूंगा। जिसमे से 500 पेड़ सिर्फ कल्पवृक्ष के होंगे जो एनसीआर में बहुत कम नजर आते है और ये पेड़ जहां होते है वहां बीमारियां कम होती है। इस मौके पर साई एन्क्लेव सोसाइटी के आरडब्लूए अध्यक्ष और करणी सेना के प्रदेश मंत्री दीपक राघव (फौजी), पीयूष सिंघल, बादल कुमार, योगेश शर्मा, ठाकुर अजय बिष्ट, अंकित कुमार, गौरव शर्मा, प्रदीप पुंडीर, विपिन त्यागी, अभिषेक अस्थाना आदि लोग मौजूद रहे।